- Advertisement -
- Advertisement -

बिहार में इंडिया गठबंधन खटाई में क्या? 70 सीट से कम पर मानने को तैयार नहीं कांग्रेस, पार्टी की होगी बड़ी बैठक

बिहार भारत
congress unwilling to accept less than 70 seats in bihar assembly elections creating turmoil in all india alliance

बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग का मुद्दा सभी गठबंधनों में टेंशन का विषय बना हुआ है। कांग्रेस ने दो कदम आगे बढ़ते हुए बिना किसी सहयोगी दलों से बात किए हुए अपने 38 उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित कर दिया है। हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, साथ ही साथ कांग्रेस 76 सीटों पर अपना दावा भी पेश किया है। जिसमें से कई ऐसे सीट वैसे भी हैं जहां राजद के वर्तमान विधायक हैं। कांग्रेस के इस प्रस्ताव से महागठबंधन में हलचल मच गई है।

फिलहाल तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार अधिकार यात्रा कर रहे हैं, इस यात्रा से कांग्रेस को अलग रखा गया है। हालांकि कांग्रेस ने इस बीच एक बड़ा गेम कर दिया है जो महागठबंधन के स्वरूप पर ही सवाल खड़ा कर रहा है। सदाकत आश्रम में कांग्रेस की बैठक काफी देर तक चली इसमें बिहार कांग्रेस के सभी कद्दावर नेता मौजूद थे।

इस बैठक में यह फैसला लिया गया है कि इस बार विधानसभा का चुनाव किसी भी कीमत पर कांग्रेस 70 सीटों से कम पर नहीं लड़ेंगी। बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लाह वरुण, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद, राजेश राठौर,अखिलेश सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा था।

24 सितंबर को कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी बैठक विस्तारित वर्किंग कमेटी की होने जा रही है, जो पटना के सदाकत आश्रम में होगी। इस बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस इस बैठक के बाद अपने 38 उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर सकती है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पहले ही कह दिया है कि इस बार सीटों को लेकर कोई समझौता महागठबंधन के अंदर हम नहीं करेंगे।

हालांकि कांग्रेस के अंदर भी सीटों को लेकर कई नेताओं की नाराजगी देखने को मिली।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा बैठक के बीच से हीं बाहर निकलते नजर आए उनके चेहरे पर नाराजगी साफ तौर पर देखा जा रहा था। दरअसल यहां प्रत्याशियों के चयन में भी दो खेमा काम कर रहा है। दोनों अपने- अपने पसंदीदा चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाह रहे हैं, जिसके कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर तैयारी कर रहा है, जिसमें सोनिया गांधी,राहुल गांधी समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। बताते चले कि इससे पहले 1912 और 1922 और 1940 में कांग्रेस के केंद्रीय कार्य समिति की बैठक पटना में हुई है।

keywords Bihar Adhikar Yatra, Congress Working Committee, Sadakat Ashram, Bihar Congress

What do you think?

- Advertisement -