- Advertisement -
- Advertisement -

T20 World Cup: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मैच से पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन्फेक्शन के कारण हुए अस्पताल में भर्ती

स्पोर्ट्स भारत
t20 world cup india abhishek sharma infection hospitalized

IND vs Namibia: टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच गुरुवार को नामीबिया से है, लेकिन टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के कारण खेल से बाहर हो गए हैं। दिल्ली में रहते हुए, वह गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन अचानक तबीयत खराब महसूस होने पर वह पार्टी से जल्दी लौट आए। बाद में पता चला कि उन्हें पेट में इन्फेक्शन है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनका खेलना मुश्किल दिख रहा है।

अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में थे, लेकिन यूएसए के खिलाफ पहले मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए। मुंबई से दिल्ली पहुंचने के बाद, टीम ने गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी में हिस्सा लिया। हालांकि, पार्टी के दौरान अभिषेक को अचानक तबीयत खराब महसूस हुई और वह जल्दी पार्टी छोड़कर चले गए। बाद में उनकी जांच में पेट संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें 9 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन खेल सकते है मैच

भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को होने वाले मैच में अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल है। उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, और वह ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।

15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ है मैच

अभिषेक शर्मा का 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना अभी तय नहीं है, क्योंकि उनकी हालत पर आगे की जांच के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।

Keywords: Abhishek Sharma Injury, T20 World Cup India Namibia Match, Abhishek Sharma Hospital, India Pakistan February 15 Match

What do you think?

- Advertisement -