- Advertisement -
- Advertisement -

सीएम नितीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, अब कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

बिहार भारत
chief minister nitish kumar resigns from mlc post who will be bihars next cm

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने यह इस्तीफा सीएम आवास पर ही परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा। हालांकि, उनके मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। नियमों के तहत वे अगले 6 महीने तक सीएम बने रह सकते हैं, लेकिन अब सबकी नजर उनके संभावित उत्तराधिकारी पर टिकी हुई है और सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

नए मुख्यमंत्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस

नीतीश के इस्तीफे के बाद अब बिहार की सत्ता किसके हाथ जाएगी, इस पर चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, वहीं निशांत कुमार के नाम को लेकर भी अटकलें जारी हैं। अब फैसला किसके पक्ष में जाता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन का बड़ा कदम

बिहार की राजनीति में एक और अहम बदलाव देखने को मिला है। बीजेपी नेता नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बांकीपुर सीट से अपना त्यागपत्र सौंपा, जो राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद जरूरी प्रक्रिया का हिस्सा है। नियमों के तहत उन्होंने विधानसभा सदस्यता छोड़ी है, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई है।

Keywords: Nitish Kumar Resignation News, Bihar CM Successor 2026, Bihar Political Crisis Update, Nitin Naveen Resigns MLA

What do you think?

- Advertisement -