- Advertisement -
- Advertisement -

बिलासपुर में MEMU ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, रेलवे ने शुरु की जांच

भारत
bilaspur train accident memu signal crash

सोमवार शाम बिलासपुर स्टेशन के पास MEMU पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण रेल हादसा हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि ट्रेन ने निर्धारित सिग्नल पार कर दिया और सामने खड़ी मालगाड़ी के पीछे से टकरा गई। इसमें 6 यात्रियों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना की वजह फिलहाल सिग्नल ओवरशूट लगती है।

हर पहलू पर जांच जारी

रेलवे जांच टीम इस बात का पता लगा रही है कि ब्रेक फेलियर हुआ था या मानवीय त्रुटि थी। ट्रेन की गति और ब्रेकिंग सिस्टम सही काम कर रहे थे या नहीं। चालक को सही सिग्नल सूचना समय पर मिली या नहीं। इन तमाम पहलुओं पर जांच जारी है।
SECR सूत्रों के मुताबिक, MEMU ट्रेनों में आधुनिक सिग्नलिंग और ब्रेकिंग सिस्टम होते हैं, इसलिए इस तरह की दुर्घटना असामान्य है।

राहत और बचाव प्रयास

टक्कर के तुरंत बाद रेलवे और बचाव टीमों ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला। रेलवे के उच्च अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रेन ऑपरेशन की पूर्ण जांच की जा रही है।

Keywords: Bilaspur Train Accident 2025, MEMU Train Crash Chhattisgarh, Bilaspur Railway Collision News, Train Signal Failure Investigation, Indian Railways Passenger Safety

What do you think?

- Advertisement -