कंगाल पाकिस्तान कभी-कभी ऐसी हरकत कर बैठता है कि दुनिया उस पर हंसती है। लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान सबक सीखकर खुद में सुधार करने का नाम नहीं लेता। दरअसल, पूरी दुनिया जानती है कि इन दिनों श्रीलंका ‘दितवाह’ तूफान की वजह से कई तरह की मुसीबतों का सामना कर रहा है। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, कई लोग घायल हैं और बाढ़ के कारण कई इलाके प्रभावित हुए हैं। ऐसे में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने सबसे पहले राहत सामग्री भेजी। इसके साथ ही भारत की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवान, भारतीय वायुसेना (IAF) के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर लोगों को बचाने और ज़रूरी सामग्री पहुंचाने में श्रीलंकाई अधिकारियों की सहायता कर रहे हैं।
श्रीलंका को भेजा एक्सपायरी डेट वाला फूड
भारत की मदद देखने के बाद पाकिस्तान भी पीछे नहीं रहना चाहता था। उसने भी राहत भेजने की कोशिश की, लेकिन ऐसी हरकत कर दी कि दुनिया अब उस पर हंस रही है। पाकिस्तान ने राहत के नाम पर श्रीलंका जो सामग्री भेजी, वह एक्सपायर निकली। पाकिस्तान ने तो वाहवाही लुटने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें भी शेयर कर दीं। लेकिन जब पाकिस्तानी दूतावास के X हैंडल से शेयर की गई तस्वीरों को ज़ूम करके देखा गया, तो सभी प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट वर्ष 2024 की निकली।
पहले भी कर चुका है पाकिस्तान ऐसी हरकत
यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान ने ऐसा किया हो। साल 2023 में तुर्की में आए भीषण भूकंप के दौरान भारत ने बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भेजी थी। इसके बाद पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी सहायता सामग्री लेकर तुर्की पहुंचे। लेकिन जब तुर्की अधिकारियों ने उस सामग्री को देखा, तो उसमें वही सामान मिला जो कभी तुर्की ने ही पाकिस्तान को भेजा था।
Keywords: Pakistan Relief Scandal, Sri Lanka Flood Aid, Expired Aid Controversy