- Advertisement -
- Advertisement -

Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, कहा-14 नवंबर को नतीजे, 18 नवंबर को INDIA गठबंधन की सरकार का होगा शपथ ग्रहण

भारत बिहार
bihar election 2025 tejashwi yadav claims india alliance government oath ceremony

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच RJD नेता और ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 14 नवंबर को जब चुनाव परिणाम आएंगे, तो विपक्षी गठबंधन इंडिया राज्य में सरकार बनाएगा और 18 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बोले तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा कि 14 नवंबर को नतीजे आएंगे और 18 नवंबर को हमारी सरकार शपथ लेगी। 26 नवंबर से पहले हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधी, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों, जेल में हों और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। तेजस्वी ने यह टिप्पणी उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के संदर्भ में की। सिंह पर जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव हत्याकांड में कार्रवाई की गई है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में अपराध चरम पर है और राज्य में शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता है जब कोई जघन्य अपराध न होता हो। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही कानून-व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।

रूडी ने तेजस्वी पर साधा निशाना

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी जी ने तो सरकार बनने की तारीख तक बता दी, लेकिन हमें जानकारी मिली है कि वे विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि बिहार की जनता अब भी नीतीश कुमार पर भरोसा करती है। अगर ऐसा है, तो उन्हें यात्रा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए और आराम करना चाहिए।

Keywords: Bihar Election 2025, Tejashwi Yadav, INDIA Alliance Government, Rajeev Pratap RUDY

What do you think?

- Advertisement -