- Advertisement -
- Advertisement -

पलाश मुच्छल ने विद्यान माने पर किया डेफ़मेशन का केस, अपने ऊपर लगे इल्ज़ामों को बताया झूठा

भारत
palash muchhal files defamation case against vidnyan mane denies all allegations

सिंगर और कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लगभग दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक यह मामला शांत नहीं हुआ है। जहां स्मृति और उनके परिवार ने इस पर चुप्पी साध रखी है, वहीं पलाश मुच्छल लगातार नए विवादों में उलझते जा रहे हैं। हाल ही में, स्मृति के एक दोस्त ने पलाश के बारे में कुछ खुलासे किए थे, जिसके बाद पलाश ने विद्यान माने के खिलाफ मानहानि का दावा दर्ज कराया है।

दूसरे लड़की संग पकडे गए थे पलाश

हाल ही में, स्मृति मंधाना के दोस्त विद्यान माने ने खुलासा किया कि शादी के दौरान पलाश मुच्छल को किसी दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उन्हें जमकर पिटाई भी की थी। विद्यान ने पलाश पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया। इस खुलासे के बाद पलाश मुच्छल चुप नहीं बैठे और पहले तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इन आरोपों को झूठा बताया, फिर इसके बाद उन्होंने विद्यान माने के खिलाफ मानहानि का दावा भी दायर कर दिया।

image 7

पलाश ने किया डेफ़मेशन केस

पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि उनके वकील श्रेयांश मिथारे ने सांगली के विद्यान माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा पेश किया है। उन्होंने लिखा, “विद्यान माने को उनके झूठे आरोपों के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा गया है। ये आरोप मेरे किरदार और इज्जत को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए हैं।”
पलाश मुच्छल पर लगे आरोप और विवाद

विद्यान ने दर्ज की थी शिकायत

विद्यान माने ने सांगली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर, 2023 को उनकी मुलाकात पलाश मुच्छल से हुई थी। इस मुलाकात में पलाश ने उन्हें अपनी फिल्म ‘नजरिया’ में बतौर प्रोड्यूसर निवेश करने का मौका दिया था और 25 लाख रुपये के निवेश पर 12 लाख रुपये का मुनाफा होने का वादा किया था। इसके अलावा, उन्हें फिल्म में एक रोल भी ऑफर किया गया। माने ने यह भी बताया कि मार्च 2025 तक उन्होंने पलाश को कुल 40 लाख रुपये दिए, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ और उनका पैसा वापस नहीं मिला।

माने के आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्न्यान माने ने यह भी दावा किया कि नवंबर 2025 में शादी से जुड़े एक समारोह के दौरान स्मृति और पलाश के रिश्ते में दरार आई। माने के अनुसार, उस कार्यक्रम में कथित तौर पर पलाश को किसी अन्य महिला के साथ देखा गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, ये सभी दावे अभी आरोपों तक ही सीमित हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों की चुप्पी के चलते उनके हाई-प्रोफाइल रिश्ते के टूटने की असली वजह रहस्य बनी हुई है, जिस पर फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स लगातार कयास लगा रहे हैं।

Keywords: Smriti Mandhana, Palash Muchhal, Indian Cricketer, Music Composer, Wedding Called Off, Cheating Allegations

What do you think?

- Advertisement -