- Advertisement -
- Advertisement -

Bihar Election 2025: CM नीतीश का लालू यादव पर विवादित बयान, रोहिणी आचार्य ने दिया करारा जवाब

भारत बिहार
bihar election 2025 nitish kumar lalu yadav controversy rohini acharya reaction 2

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजनीतिक माहौल पहले से ही गरमाया हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यकर्ता संवाद के दौरान विपक्षी नेता लालू यादव पर विवादित टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने लालू यादव को ‘ससुरा’ कहकर संबोधित किया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासी बहस छिड़ गई है। सीएम के इस बयान पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर “दिमागी तौर पर विक्षिप्त, गंदी जुबान का परिचय” वाला बताया।

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा दिमागी तौर पर पूरी तरह विक्षिप्त हो चुके व्यक्ति की जुबान गंदी होनी स्वाभाविक है। पागलों को सड़कों पर गाली-गलौज करते अमूमन देखा जाता है। जिस व्यक्ति के संरक्षण में मुजफ्फरपुर जैसा महापाप हुआ और जिसकी चारित्रिक नीचता के किस्से तमाम हैं, उस बदजुबान तोंद वाले अंकल के मुंह से घटिया सोच और भाषा निकल रही है।”

बिहार की जनता देगी जवाब

रोहिणी ने कहा कि बिहार की जनता इस बार सिर्फ भाई तेजस्वी यादव के लिए ही ताली बजाएगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि पागलपन की हद को पार कर चुके इस बेचैन आत्मा का हिसाब बिहार की जनता लेगी। चाहे लाख दें गाली, इस बार बिहार में केवल तेजस्वी यादव के लिए ताली बजेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से सीएम के इस विवादित बयान से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। बहरहार इस नीतिश और लालू के बीच चर रही इस जुबानी जंग ने एक बात तो साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में ये जंग और तेज हो सकती है।

Keywords:Bihar Election 2025, Nitish Kumar Controversial Statement, Lalu Yadav Insult, Rohini Acharya Reaction, Bihar Political News, Nitish Kumar Lalu Yadav Clash, Bihar Cm Statement Viral Video, Bihar Assembly Elections 2025, Rohini Acharya Response Nitish Kumar

What do you think?

- Advertisement -