- Advertisement -
- Advertisement -

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पोस्ट किया PM मोदी का AI Video, बीजेपी ने कहा, ‘जनता माफ नहीं करेगी’

भारत
congress ragini nayak shares pm modi ai video bjp reaction

(Photo: X/@NayakRagini)

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रागिनी नायक ने एक AI जेनरेटेड वीडियो शेयर किया, जिसके बाद बवाल मच गया। रागिनी नायक द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेड कारपेट और देश के झंडों जैसे दिखने वाले बैकग्राउंड के बीच चाय बेचते हुए नजर आ रहे हैं। इस AI जनरेटेड वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी जोर-जोर से “चाय ले लो” की आवाज लगाते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी के एक हाथ में चाय की केतली और दूसरे हाथ में ग्लास दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

बीजेपी ने कहा—OBC का अपमान

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रागिनी नायक द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे पहले रेणुका चौधरी ने संसद का अपमान किया था और अब रागिनी नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘चायवाला’ बैकग्राउंड का मजाक उड़ा रही हैं। शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस “ओबीसी समुदाय से आने वाले मेहनती प्रधानमंत्री” को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है—कांग्रेस के नेताओं द्वारा पीएम मोदी का लगभग डेढ़ सौ बार अपमान किया जा चुका है, यहां तक कि उनकी बुजुर्ग मां को भी निशाना बनाया गया है। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

बिहार चुनाव में पीएम मोदी की मां का AI वीडियो कांग्रेस ने किया था शेयर

बता दें कि बिहार चुनाव के दौरान पीएम मोदी की दिवंगत मां का एक AI वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेर लिया था।

2014 में भी पीएम मोदी के ‘चायवाले’ बैकग्राउंड का उड़ाया गया था मजाक

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘चायवाला’ बैकग्राउंड को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने 2014 में कहा था कि “मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते और चुनाव हारने के बाद कांग्रेस अधिवेशन में चाय बेच सकते हैं।” मणिशंकर अय्यर का यह बयान बीजेपी के लिए बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया। इसके बाद गाँव-गाँव और शहर-शहर ‘चाय पर चर्चा’ अभियान शुरू किया गया, जिसे बीजेपी ने राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया और मोदी ने देशभर में लोगों से संवाद किया। 2017 में भी कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी का मजाक उड़ाया गया था, लेकिन बाद में वह पोस्ट डिलीट कर दिया गया।

Keywords: Ragini Nayak AI Video PM Modi, Congress BJP AI Video Controversy, PM Modi Chaiwala Video

What do you think?

- Advertisement -