- Advertisement -
- Advertisement -

10 बेटियों के बाद हुआ बेटे का जन्म, 19 साल की शादी में 11वी बार मां बनी हरियाणा की महिला

भारत हरियाणा
after 10 daughters woman in haryana becomes mother of the son for 11th time in 19 years

जींद : हरियाणा के जींद जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींचा है। उचाना क्षेत्र के एक परिवार में उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब महिला ने 11वीं बार मां बनकर बेटे को जन्म दिया। इस परिवार में पहले से ही 10 बेटियां थीं, लेकिन 11वीं बार जब बेटे का जन्म हुआ, तो घर में खुशी की लहर दौड़ गई। आखिरकार बेटे की चाहत पूरी होने पर, परिवार ने खुलकर जश्न मनाया। अस्पताल को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया, जैसे कोई बड़ा त्योहार हो। रिश्तेदार, पड़ोसी, और जान-पहचान वाले सभी लोग इस खास मौके पर पहुंचे। ये खबर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गई है।

19 साल बाद हुई बेटे की चाहत पूरी

परिवार की कहानी देखिए, पति-पत्नी की शादी को 19 साल हो गए हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी अब 12वीं कक्षा में है। इतने सालों में परिवार ने बहुत कुछ झेला, कई बार मुश्किलें आईं, लेकिन बेटियों की परवरिश में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। जब एक महिला पत्रकार अस्पताल में परिवार से मिलने पहुंचीं, तो उन्होंने पूरा किस्सा कैमरे पर रिकॉर्ड किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बातचीत के दौरान जब पिता से उनकी सभी 10 बेटियों के नाम पूछे गए, तो वो खुशी और भावुकता में दो नाम भूल गए। ये छोटी सी बात भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

https://twitter.com/AAPforNewIndia/status/2008409573787652596

11वीं बार भी हुई नॉर्मल डिलीवरी

अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि डिलीवरी सामान्य रही। महिला को एनीमिया था, जिससे थोड़ी दिक्कत जरूर थी, लेकिन सही वक्त पर इलाज मिल गया। डॉक्टर्स ने पूरी सतर्कता बरती। पिता ने बताया कि जब वह पत्नी को अस्पताल ले जा रहे थे, उनका दिल बहुत जोरों से धड़क रहा था। बेटे के जन्म की खबर मिलते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए। वो भूना क्षेत्र से हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी खुद निभा रहे हैं।

जन्म से पहले ही शुरू हो गयी थी तैयारियां

पिता ने बताया, बेटियों ने मजाक में कहा था, “भैया लेकर आना।” पड़ोसियों ने भी पहले से डीजे बजाने और जश्न मनाने का वादा किया था। बेटे के जन्म के बाद पिता इतने भावुक हो गए कि कुछ देर खुद को संभाल नहीं पाए। 11वीं बार मां बनी महिला ने कहा, डिलीवरी से पहले बहुत डर लग रहा था, लेकिन परिवार ने कभी दबाव नहीं डाला। उन्होंने साफ कहा, सब भगवान की मर्जी थी, और वे सभी बेटियों की पूरी जिम्मेदारी उठा रही हैं। ये कहानी एक तरफ परिवार की खुशी दिखाती है, तो दूसरी तरफ समाज में बेटे और बेटी को लेकर अब भी चल रही सोच पर सवाल भी उठाती है।

Keywords: Haryana News, 11th Child, Birth Story, 10 Daughters, Viral Social Media Story, Viral Video

What do you think?

- Advertisement -