- Advertisement -
- Advertisement -

पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस हुए BJP में शामिल, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित

भारत
former tennis star leander paes joins bjp with union minister kiren rijiju present at the event

नई दिल्ली से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। पूर्व मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी की सदस्यता लेने के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सुकांत मजूमदार मौजूद रहे। इससे पहले लिएंडर पेस ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी, जिसमें सौमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे। उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

पहले भी कई खिलाड़ियों ने चुना बीजेपी का सफर

लिएंडर पेस से पहले कई खेलों के खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें से कुछ ने चुनाव लड़ा, कुछ मंत्री बने और कुछ राज्यसभा सांसद भी बने। साल 2024 में रविंद्र जडेजा बीजेपी में शामिल हुए, हालांकि उनके पास अभी कोई चुनावी पद नहीं है। वहीं, शूटिंग खिलाड़ी राज्यवर्धन सिंह राठौर 2004 में पार्टी में शामिल हुए और वे पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 2020 में बीजेपी ज्वाइन की। इसके अलावा बबीता फोगाट, कीर्ति आजाद, चेतन चौहान, केदार जाधव, एस. श्रीसंत, कल्यान चौबे, अरिंदम भट्टाचार्य और विजेंद्र सिंह भी पार्टी के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पहले बीजेपी में थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ी। रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पहले से ही गुजरात में बीजेपी की MLA हैं।

https://twitter.com/ANI/status/2038879528349741112?s=20

राज्यवर्धन सिंह राठौर बने केंद्रीय मंत्री

बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में सबसे ऊंचा पद हासिल करने वाले खिलाड़ी राज्यवर्धन सिंह राठौर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी सेवा दी है।

लिएंडर पेस की बीजेपी में एंट्री से पार्टी को फायदा

लिएंडर पेस के बीजेपी ज्वाइन करने से पार्टी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फायदा मिलने की संभावना है। कोलकाता से जुड़े पेस की फैन फॉलोइंग बड़ी है, जिससे वोट बैंक मजबूत होगा। अगर उन्हें उम्मीदवार बनाया गया, तो अपर-मिडिल क्लास और शहरी वोटर्स पर असर पड़ेगा। इसके अलावा, युवा और खेल प्रेमी वर्ग भी आकर्षित होंगे, जिससे पार्टी की छवि युवा समर्थकों के बीच मजबूत होगी और वोट प्रतिशत बढ़ने की संभावना रहेगी।

Keywords: Leander Paes Joins BJP, West Bengal Elections 2026, Indian Sportspersons In Politics

What do you think?

- Advertisement -