- Advertisement -
- Advertisement -

31 साल पुराने केस में यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमानत के बाद 2000 से था फरार

दिल्ली भारत
youtuber salim arrested in 31 year old case had been absconding since 2000 after bail

Photo Credit: X\@x_Aliwayzz01

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 31 साल पुराने किडनैपिंग और हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सलीम वास्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। हाल के समय में वह अपने विवादित बयानों और यूट्यूब वीडियो की वजह से भी सुर्खियों में था। पुलिस के मुताबिक, सलीम 1995 के एक गंभीर अपराध में दोषी पाया गया था और तब से कानून से बचता फिर रहा था। यह मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली का है, जहां एक व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल का अपहरण कर लिया गया था।

शिक्षक ही निकला मुख्य आरोपी

अपहरण के अगले दिन आरोपियों ने फोन कर 30,000 रुपये की फिरौती की मांग की और बच्चे की जान से मारने की धमकी दी। जांच के दौरान पुलिस को शक सलीम खान (अब सलीम वास्तिक) पर गया, जो उस समय बच्चे को स्कूल में मार्शल आर्ट्स सिखाता था। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया गया।

पहचान बदलकर सालों तक छिपता रहा आरोपी

साल 1997 में कोर्ट ने सलीम खान और उसके साथी अनिल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद 2000 में दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सलीम फरार हो गया और फिर लौटकर नहीं आया। 2011 में हाईकोर्ट ने उसकी सजा को बरकरार रखा, लेकिन तब तक वह अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग जगहों पर छिपता रहा। पुलिस को धोखा देने के लिए उसने खुद को मृत भी घोषित कर दिया था। बाद में उसने नाम बदलकर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक रख लिया और हरियाणा व उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर छिपकर जीवन बिताता रहा।

गाजियाबाद में छिपा था फरार आरोपी

लंबे समय तक फरार रहने के बाद वह गाजियाबाद के लोनी इलाके में बस गया था, जहां वह कपड़ों के कारोबार से जुड़ा हुआ था। हाल ही में सामने आए यूट्यूबर सलीम वास्तिक को ही पुराना भगोड़ा अपराधी पाया गया। पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और तस्वीरों के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए लोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Keywords: Salim Vashisht Kidnapping Case, Delhi Police Crime Branch Arrest, 1995 Delhi Murder Case

What do you think?

- Advertisement -