- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई मेयर चुनाव अब फरवरी में, बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के नगरसेवकों का रजिस्ट्रेशन रुका

भारत महाराष्ट्र मुंबई
mumbai mayor election postponed to february bjp and shinde faction shiv sena councillors registration stalled

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका के महापौर चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आरक्षण की घोषणा के बाद 31 जनवरी को मतदान की योजना थी, लेकिन बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के नगरसेवकों का गुट पंजीकरण अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसी कारण चुनाव प्रक्रिया में देरी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव शिवसेना और एमएनएस के 65 नगरसेवकों का गुट पंजीकरण तो पूरा हो चुका है, लेकिन उनके प्रमाणपत्र अभी तक महानगरपालिका सचिवालय में जमा नहीं किए गए हैं। जब तक यह औपचारिकता पूरी नहीं होती, तब तक महापौर चुनाव कराना संभव नहीं है।

फरवरी के पहले हफ्ते में होगा मेयर का चुनाव

अब यह संभावना जताई जा रही है कि मुंबई महापौर चुनाव फरवरी के पहले हफ्ते में होंगे। वहीं, बीजेपी और शिंदे शिवसेना के संयुक्त गुट को लेकर राजनीतिक स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह अभी तक तय नहीं हो सका है कि दोनों पार्टियां मिलकर गुट बनाएंगी और पंजीकरण करवाएंगी या अलग-अलग ही यह प्रक्रिया पूरी करेंगी।

पिछले चुनाव में शिवसेना थी पहले नंबर पर

साल 2017 में हुए मुंबई महानगरपालिका चुनावों में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी, जबकि बीजेपी बहुत ही करीबी अंतर से दूसरे स्थान पर रही थी। हालांकि, इसके बाद राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव आए, जिसके परिणामस्वरूप शिवसेना दो गुटों में विभाजित हो गई और पार्टी के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए।

बीजेपी ने तोड़ा रिकॉर्ड

2026 के बीएमसी चुनावों में बीजेपी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 89 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना (UBT) ने 65 सीटों पर कब्जा जमाया। इस चुनाव ने तीन दशकों पुरानी राजनीतिक ताकत को पलट दिया। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि AIMIM ने 8 वार्डों में शानदार प्रदर्शन किया। उद्धव ठाकरे के भाई राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को 6, अजित पवार की NCP को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और शरद पवार की NCP (SP) को 1 वार्ड में विजय मिली।

Keywords: Mumbai Mayor Election, BMC Mayor Poll, BJP Shiv Sena, Eknath Shinde Shiv Sena, Uddhav Thackeray Shiv Sena, BMC Elections 2026

What do you think?

- Advertisement -