- Advertisement -
- Advertisement -

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, टैक्सींग के दौरान दो प्लेन की हुई जोरदार टक्कर; मचा हड़कंप

दिल्ली
major plane accident averted at delhi airport two aircraft collide during

Photo Credit: X (@W0lverineupdate)

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को एक बड़ा हादसा टल गया। स्पाइसजेट का B737-700 विमान टैक्सीइंग कर रहा था, तभी वह अकासा एयर के खड़े विमान से टकरा गया। इस टक्कर में स्पाइसजेट विमान के दाईं ओर का विंगलेट क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अकासा एयर के विमान के बाईं ओर का हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर भी नुकसानग्रस्त हुआ। घटना के बाद स्पाइसजेट के विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है।

अकासा एयर का बयान जारी

हादसे के बाद अकासा एयर ने बयान जारी किया है। एयरलाइन के अनुसार उनका विमान, जो दिल्ली से हैदराबाद के लिए फ्लाइट QP 1406 ऑपरेट कर रहा था, उसे 16 अप्रैल 2026 को बे पर वापस लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी में बताया गया कि उनका विमान खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया। इस घटना में सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते विमान से बाहर निकाल लिया गया। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

स्पाइसजेट ने नुकसान की पुष्टि की

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि 16 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सीइंग के दौरान उनके B737-700 विमान की दूसरी एयरलाइन के विमान से टक्कर हो गई। इस हादसे में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट और दूसरे विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

इससे पहले 3 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब इंडिगो के विमान का विंगटिप एयर इंडिया के विमान से टकरा गया था। उस समय दोनों फ्लाइट्स में यात्री मौजूद थे। एयरलाइंस के अनुसार, यह टक्कर इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (हैदराबाद से मुंबई) और एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 (मुंबई से कोयंबटूर) के बीच हुई थी।

Keywords: Delhi Airport Aircraft Collision Incident, SpiceJet Akasa Air Plane Collision, India Airport Taxiing Aircraft

What do you think?

- Advertisement -