- Advertisement -
- Advertisement -

दिल्ली ब्लास्ट में जांच एजेंसियों को मिला बड़ा सुराग, फरीदाबाद से चौथी संदिग्ध कार की जब्त, नए CCTV फुटेज में दिखा उमर नबी

भारत दिल्ली
delhi blast fourth suspect car seized new cctv video of umar nabi

Photo Credit- X

दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने अब आतंकियों की चौथी संदिग्ध कार का पता लगा लिया है। यह खुलासा NIA और ATS की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। अधिकारियों को फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग में सिल्वर मारुति ब्रेजा मिली। एटीएस और एनआईए की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, साथ ही बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, यह ब्रेजा कार डॉ. उमर नबी के नेटवर्क से जुड़ी है, जो लाल किला धमाके का मुख्य आरोपी है। यह गाड़ी डॉ. शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिनकी एक और कार छापेमारी के दौरान बरामद की गई थी, जिसमें असॉल्ट राइफल मिली थी।

जांच में अब तक सामने आई 4 गाड़ियां

  1. मारुति स्विफ्ट- डॉ. शाहीन के नाम पर; फरीदाबाद में रेड के दौरान बरामद, असॉल्ट राइफल मिली।
  2. सफेद हुंडई i20- उमर नबी द्वारा चलायी गई, धमाके में इस्तेमाल हुई।
  3. लाल रंग की इकोस्पोर्ट- जांच जारी।
  4. सिल्वर मारुति ब्रेजा- अल-फलाह यूनिवर्सिटी पार्किंग से बरामद, संभावित रूप से लॉजिस्टिक या विस्फोटक सामग्री ट्रांसफर में इस्तेमाल।

यूनिवर्सिटी कैंपस को सील किया गया

फरीदाबाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र को घेरकर पूछताछ कर रहे हैं कि यह गाड़ी कब और किसने पार्क की थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इस ब्रेजा का इस्तेमाल लॉजिस्टिक सपोर्ट या धमाके से पहले विस्फोटक सामग्री के ट्रांसफर के लिए हुआ होगा।

नए CCTV फुटेज में दिखी उमर नबी की गतिविधियां

धमाके वाले दिन का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें उमर नबी को बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा से दिल्ली में प्रवेश करते देखा गया। यह घटना 10 नवंबर 2025 की सुबह 8:02 बजे की है। फुटेज में उमर सफेद हुंडई i20 चला रहे हैं, थोड़ी देर टोल पर रुकते हैं, नकद भुगतान करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि उमर बार-बार कैमरे की ओर देख रहा था, जिससे पता चलता है कि उसे एजेंसियों के ट्रैकिंग का अंदाजा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कार की पिछली सीट पर बड़ा बैग रखा था, संभवतः विस्फोटक सामग्री। CCTV की ओर बार-बार नजर से स्पष्ट है कि वह सतर्क था और अपने आसपास की गतिविधियों पर ध्यान दे रहा था। बाद में एक और सीसीटीवी फुटेज में उमर को रामलीला मैदान के पास मस्जिद के पास संकरी गली में चलते हुए दिखा, जहां उसका चेहरा कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गया।

जांच के नए सुराग और आगे की प्रक्रिया

चौथी संदिग्ध कार और नए CCTV फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है, जिससे उमर नबी के नेटवर्क और लॉजिस्टिक सपोर्ट का पता लगाया जा सके। एनआईए और एटीएस लगातार सभी संदिग्ध वाहनों और उनके नेटवर्क की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह नेटवर्क कई महीनों से धमाके की योजना बना रहा था। एजेंसियां संभावित विदेशी फंडिंग और सहयोग की भी जांच कर रही हैं। बहरहाल चौथी संदिग्ध कार की बरामदगी और CCTV फुटेज ने लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में नया मोड़ दे दिया है।

Keywords: Delhi Blast News, Fourth Suspect Car Delhi, Fariabad Car Seized, NIA Investigation Delhi, ATS Delhi Blast, CCTV Footage Umar Nabi

What do you think?

- Advertisement -