चीनी रोबोट डॉग्स विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI सम्मेलन से बाहर कर दिया गया है। दरअसल, यूनिवर्सिटी ने शुरुआत में इन रोबोट डॉग्स को अपना उत्पाद बताया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। अब सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी को सम्मेलन से बाहर जाने का आदेश दिया गया है।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI एक्सपो से बाहर जाने का आदेश
सूत्रों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटि या यूनिवर्सिटी को AI एक्सपो से बाहर जाने के लिए कहा गया है। एक वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी की एक प्रतिनिधि चीन में बने रोबोट डॉग्स को अपना उत्पाद बताती हुई नजर आई थीं।
चीन के Unitree Go2 रोबोटिक डॉग को ‘Orion’ बताकर किया प्रदर्शित
कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और रिपोर्ट्स के मुताबिक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट में Unitree Go2 रोबोटिक डॉग को ‘Orion’ नाम से पेश किया। यह डॉग चीन की Unitree कंपनी द्वारा बनाया गया है, और इसकी कीमत 2 से 3 लाख रुपये के बीच बताई जाती है। कंपनी इसे भारत में ऑनलाइन बेच रही है।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर का बयान
AI इम्पैक्ट समिट में चीन में बने रोबोडॉग को लेकर हुए विवाद के बाद, गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने सफाई देते हुए कहा, “हमने कभी दावा नहीं किया कि हमने इसे (रोबोडॉग) बनाया है। यह केवल हमारे AI इन्वेस्टमेंट का एक हिस्सा था। इसे गलत तरीके से समझा गया है।”
Keywords: Galgotia University AI Controversy, Chinese Robot Dog Orion Unitree, AI Impact Summit 2026, Galgotia University Removed From Expo