- Advertisement -
- Advertisement -

तंबाकू कारोबारी के बेटे ने लैम्बॉर्गिनी से कई लोगों को रौंदा, मचा हंगामा

क्राइम भारत
uttar pradesh the son of a tobacco businessman hit more than four people with his lamborghini car

कानपुर के ग्वालटोली इलाके में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार ने पहले सड़क पर चल रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद एक दोपहिया वाहन को भी रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक नशे की हालत में था। जानकारी सामने आई है कि तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी चला रहा युवक एक तंबाकू कारोबारी का बेटा है।

नशे की हालत में चला रहा था कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे रेव-3 मॉल के पास हुआ। कार मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम चला रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त शिवम नशे में धुत था और कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक बाइक को अपने नीचे घसीटते हुए ले गई।

मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शिवम को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में घायल लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आरटीओ रिकॉर्ड के मुताबिक, यह लग्जरी कार उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में पंजीकृत है और इसकी कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। दुर्घटना में कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है और फिलहाल वाहन पुलिस की हिरासत में है।

Keywords: Kanpur Lamborghini Accident, Tobacco Businessman Son Accident, Drunk Driving Luxury Car, Kanpur Road Accident News

What do you think?

- Advertisement -