- Advertisement -

पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. कंबोज को नकली मरीज बनकर आए हमलावरों ने मारी गोली, हालत नाजुक

4 जुलाई (शुक्रवार) को दोपहर के समय पंजाब के मोगा जिले के कोट ईसे खान कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना हुई |

3 Min Read

4 जुलाई (शुक्रवार) को दोपहर के समय पंजाब के मोगा जिले के कोट ईसे खान कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहाँ पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज को उनकी क्लिनिक में दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। दोनों हमलावर मरीज बनकर हरबंस नर्सिंग होम में दाखिल हुए और बातचीत के बाद बेहद नजदीक से उन पर गोली चला दी। डॉ. कंबोज को तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -
Ad image

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और क्लिनिक के अंदर दाखिल होकर मरीजों की तरह पेश आए। पुलिस अधीक्षक (मोगा) ने बताया, “यह पूरी तरह से सुनियोजित हमला था। हमलावरों ने पहले डॉक्टर से बातचीत की और फिर करीब से गोली चलाई। हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं, जिनमें फिरौती की धमकी भी शामिल है।”

tania instagram story

पहले भी मिल चुकी थीं धमकियाँ

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि डॉ. कंबोज को पहले भी धमकियाँ मिल चुकी थीं, लेकिन उन्होंने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

- Advertisement -
Ad image

घटना के बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है। साथ ही, आस-पास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

4 जुलाई की शाम को अभिनेत्री तानिया की टीम ने उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक आधिकारिक बयान जारी कर लिखा, “तानिया और उनके परिवार की ओर से हम यह साझा करना चाहते हैं कि यह समय बेहद भावनात्मक और गंभीर है। हम मीडिया से निवेदन करते हैं कि वे उनकी निजता का सम्मान करें और उन्हें इस कठिन समय में संभलने के लिए स्थान दें। कृपया किसी भी प्रकार की अटकलें न लगाएं और संवेदनशीलता बनाए रखें। आप सभी के सहयोग और समझदारी के लिए धन्यवाद।”

बहरहाल अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर कंबोज पर हमला किसने कराया और क्यों |

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू