- Advertisement -

बिहार में सांप को बच्चे से पंगा लेना पड़ा भारी, मासूम को काटते ही खुद नाग की हो गई मौत

गोविंदा नाम का यह बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। तभी उसकी नजर एक सांप पर पड़ी, जिसे उसने पहले सांप को पकड़ लिया और फिर खेलते-खेलते उसे अपने दांतों से काट लिया।

3 Min Read

Bihar Boy Bites Snake to Death; बिहार के चंपारण जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव में एक साल के मासूम बच्चे ने खेलते वक्त एक सांप को दांतों से काट लिया, जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे किसी भी तरह की कोई चोट या जहरीले प्रभाव नहीं हुआ।

- Advertisement -
Ad image

कैसे हुई यह घटना?

घटना उस वक्त की है जब गोविंदा नाम का यह बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। तभी उसकी नजर एक सांप पर पड़ी, जिसे उसने खिलौना समझ लिया। मासूमियत में उसने पहले सांप को पकड़ लिया और फिर खेलते-खेलते उसे अपने दांतों से काट लिया। बच्चे के काटने के तुरंत बाद सांप की मौत हो गई।

सांप की मौत कैसे मुमकिन ?

इस घटना ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ कि एक साल का बच्चा सांप के काटने के बाद भी बिल्कुल ठीक है, जबकि सांप मर गया। इस पर नेचर एनवायरनमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी (NEWS) के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हो सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

जैसे सांप जहरीला नहीं था कई सांप ऐसे होते हैं जो विषहीन होते हैं और उनके काटने से कोई जानलेवा असर नहीं होता। बच्चे ने पहले ही हमला कर दिया अगर सांप जहरीला भी था, जैसे कि कोबरा, तो संभव है कि वह बच्चे को काटने से पहले ही घायल हो गया हो। अगर किसी सांप की रीढ़ की हड्डी टूट जाए या गर्दन पर जोर से चोट लगे, तो उसकी तुरंत मौत हो सकती है।

यह घटना जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही दुर्लभ भी है। यह बच्चे की मासूमियत और किस्मत दोनों का मेल था कि वह सुरक्षित है। फिलहाल गोविंदा स्वस्थ है और इस घटना के बाद गांव में भी यह चर्चा का विषय बन गया है। विशेषज्ञों की मानें तो यह पूरी तरह से एक अपवादिक घटना है, जिसे किसी चमत्कार से कम नहीं कहा जा सकता।

Keywords: Bihar News, Bihar Viral News, Viral News

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू