- Advertisement -

Assembly Election 2025: बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया बिहार का चुनाव प्रभारी, भूपेंद्र यादव को मिली बंगाल की जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने चुनावी तैयारियों का आगाज़ कर दिया है। पार्टी ने बिहार,बंगाल में प्रभारी नियुक्तियों से चुनाव की रणनीतियां बनानी शुरु कर दी हैं।

3 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान भले ही अब तक नहीं हुआ है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का मुख्य प्रभारी बनाया है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी की भूमिका दी गई है। इससे साफ है कि बीजेपी चुनावी मैदान में पूरी रणनीति के साथ उतरने जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

भूपेंद्र यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके सहयोगी के रूप में त्रिपुरा के पूर्व सीएम और लोकसभा सांसद बिप्लव कुमार देब को सह-प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के ज़रिए की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

NDA बनाम महागठबंधन: कांटे की टक्कर तय

इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में मुकाबला बेहद रोचक रहने वाला है। एक ओर जहां NDA का नेतृत्व बीजेपी-जेडीयू गठबंधन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी जैसे दल शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर वही टक्कर देखने को मिल सकती है, लेकिन इस बार माहौल पहले से ज्यादा गर्म है।

- Advertisement -
Ad image

जनता को लुभाने की होड़

हालांकि चुनाव की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन सभी प्रमुख दल ज़मीन पर उतर चुके हैं। जनता के बीच पहुंचकर घोषणाएं, सभाएं और रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही नेताओं की बयानबाज़ी ने चुनावी सरगर्मी को और बढ़ा दिया है। अब सभी की नजरें बीजेपी के नियुक्त किए गए नए प्रभारियों पर होंगी—देखना यह होगा कि वे चुनावी रणनीति को किस हद तक सफल बना पाते हैं।

Keywords: Bihar Assembly Elections 2025, BJP Bihar Election Strategy, Dharmendra Pradhan Bihar In-charge, Bhupender Yadav BJP Bihar, NDA Vs Mahagathbandhan Bihar

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू