- Advertisement -

भव्य ‘रजत जयंती’ राज्योत्सव… PM मोदी ने किया 14,260 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, CM साय ने कहा- अटल ने बनाया, मोदी संवार रहे हैं

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के गठन के 25 साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नया रायपुर में राज्योत्सव का उद्घाटन किया । रोड, उद्योग और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार।

1 Min Read

छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा मिले 25 साल पूरे हो गए हैं। 1 नवंबर को राज्य घोषित होने के बाद से हर साल राज्योत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रदेश के राज्य स्थापना पूरे होने की खुशी में रजत जयंती मनाई जा रही है। रजत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के नया रायपुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने रजत महोत्सव का उद्घाटन किया और एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। अब वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को संवार रहे हैं। प्रधानमंत्री शीघ्र ही सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Chhattisgarh Rajyotsav 2025, PM Modi Naya Raipur, Chhattisgarh Silver Jubilee, $14260 Cr Projects, Vishnu Deo Sai

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू