- Advertisement -

‘बेटे’ की तरह पाला पीपल का पेड़, उसे कटता देख बिलख पड़ीं बुजुर्ग महिला, वीडियो कर देगा भावुक

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के सर्रागोंदी गांव में 20 साल पुराने पीपल के पेड़ को व्यापारी ने कटवा दिया। पेड़ की ऐसी दुर्दशा देख बुजुर्ग महिला बिलख कर रोने लगी। महिला को रोता देख ग्रामीण भावुक हुए।

2 Min Read

छत्तीसगढ़ से एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस बुजुर्ग महिला ने लगभग 20 साल पहले अपने हाथों से यह पीपल का पेड़ लगाया था। 20 साल पहले जिसे अपने हाथों से लगाया था उस पेड़ के कटते देख बुजुर्ग महिला फूट-फूट कर रोने लगी। लोग इसे प्रकृति के प्रति प्यार और भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। फूट फूट कर रोती इस बुजर्ग महिला को देखकर वहां के लोग भावुक हो गए। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के सर्रागोंदी गांव का जब इस हरे-भरे पीपल के पेड़ को काट दिया गया, तो महिला खुद को रोक नहीं पाईं और कटे हुए तने को पकड़कर बिलख-बिलख कर रोने लगीं। उन्हें रोता देख पूरा गांव भावुक हो गया। ग्रामीणों ने महिला की सेवा भावना की पुष्टि करते हुए कहा कि वह पेड़ की बहुत सेवा करती थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि 5 अक्टूबर को खैरागढ़ निवासी इमरान मेमन ने अपने साथी प्रकाश कोसरे के साथ मिलकर इस पेड़ को कटवाया है। है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। बहरहाल अब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Chhattisgarh Viral Video, Elderly Woman Crying, Peepal Tree Felling, Khairagarh Village, Tree Love/Affection

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू