- Advertisement -

Nepal Protest: नेपाल की हिंसा में फंसी भारतीय एंकर उपासना गिल, भारत सुरक्षित लौटने की लगा रही है गुहार

नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। इस बीच भारतीय एंकर उपासना गिल पोखरा में प्रदर्शनकारियों की हिंसा के बीच फंस गईं।

4 Min Read

नेपाल में चल रहे व्यापक प्रदर्शनों के बीच भारतीय प्रेजेंटर उपासना गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। गिल नेपाल में महिला वॉलीबॉल लीग होस्ट करने गई थीं और पोखरा के सरोवर होटल में ठहरी हुई थीं। लेकिन अचानक होटल पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया और आगजनी कर दी। गिल ने अपने वीडियो संदेश में बताया कि वह होटल के स्पा में थीं, तभी लोग डंडों के साथ पीछे भागे। जैसे-तैसे जान बचाकर वह बाहर निकलीं और आगजनी से तबाही का नजारा देखा। उन्होंने कहा कि अब उनके पास न कपड़े बचे हैं, न सामान, बस सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Ad image

सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो और स्टोरी साझा कीं, जिनमें उन्होंने स्थिति की भयावहता दिखाई। उन्होंने बताया कि दूतावास से संपर्क तो हुआ, लेकिन उन्हें केवल होटल के भीतर रहने की सलाह दी गई, जबकि होटल को ही प्रदर्शनकारियों ने जला डाला। गिल ने लिखा, “हम सब कुछ खो चुके हैं, बस सुरक्षित घर लौटना चाहते हैं। कृपया मदद कीजिए।” उन्होंने यह भी कहा कि जब हमला हुआ, उनके दोस्त नीचे डिनर कर रहे थे और वह सिर्फ मूड बदलने के लिए स्पा में गई थीं, तभी उपद्रवियों ने हमला कर दिया।

भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नेपाल इस समय अपने सबसे बड़े राजनीतिक संकटों में से एक से गुजर रहा है। सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन अब सरकार विरोधी आंदोलन बन चुका है। अब तक 19 लोगों की मौत और 500 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। हालात बिगड़ने पर प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने 9 सितंबर को इस्तीफा दे दिया और सुरक्षा की जिम्मेदारी अब नेपाल आर्मी के हाथों में है। राजधानी काठमांडू से लेकर पोखरा तक कर्फ्यू जैसे हालात हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों और पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

- Advertisement -
Ad image

राजनीतिक अस्थिरता का असर, खेल और पर्यटन पर मंडराया संकट

गिल को अक्टूबर 2024 में नेपाल महिला वॉलीबॉल लीग का आधिकारिक प्रेजेंटर नियुक्त किया गया था। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर 2025 को काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में शुरू होना था। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए आयोजन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।गिल और उनके जैसे दूसरे मेहमान अब अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं और जल्दी से जल्दी अपने देश वापस जाना चाहते हैं। यह घटना सिर्फ नेपाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाती, बल्कि यह भी दिखाती है कि वहां की राजनीतिक कमजोरियों का खेल और पर्यटन पर कितना बुरा असर पड़ सकता है।

Keywords Nepal Protests, Pokhara Violence, Upasana Gill, Indian Anchor Trapped, Sarovar Hotel Fire, Nepal Political Crisis, Indian Embassy Help, Kp Sharma Oli Resignation, Nepal Social Media Ban, Volleyball League Nepal

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू