- Advertisement -

मानसून सत्र 2025: पीएम मोदी में कहा, ऑपरेशन सिन्दूर, UPI और सैन्य शक्ति पर दिया विशेष जोर

पीएम मोदी ने कहा, डिजिटल इंडिया आज वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। कई देशों में UPI लोकप्रिय हो रहा है और फिनटेक की दुनिया में यह एक जाना-पहचाना नाम बन गया है।

1 Min Read

मानसून सत्र 2025 के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, “दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का पराक्रम देखा है। ऑपरेशन सिन्दूर में हमारे वीर सैनिकों ने 100% सफलता के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त किया और आतंकवाद के सूत्रधारों को उनके ठिकानों में ढेर कर दिया। भारत ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी हिंसक चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन आज नक्सलवाद और माओवाद का प्रभाव तेजी से घट रहा है। संविधान अब बंदूक और बम पर भारी है। कभी लाल गलियारे कहे जाने वाले क्षेत्र अब विकास और समृद्धि के हरित क्षेत्र में बदल रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

पीएम मोदी ने कहा, डिजिटल इंडिया आज वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। कई देशों में UPI लोकप्रिय हो रहा है और फिनटेक की दुनिया में यह एक जाना-पहचाना नाम बन गया है। वहीं पहलगाम में हुआ निर्मम नरसंहार पूरी दुनिया को झकझोर गया। इसने आतंकवाद और उसके केंद्र की ओर वैश्विक ध्यान खींचा। पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर देशभर के जनप्रतिनिधियों ने पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने के लिए एकजुटता दिखाई।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू