- Advertisement -

डोनाल्ड ट्रंप के हाथ में मेकअप की एक मोटी परत,जानें कौन सी बीमारी छिपा रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथ में बीमारी के निशान, हैंड शेक करने को वजह से लगा यह रोग

5 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 80 साल के होने वाले हैं,अब उन्हें कुछ उम्र जनित बीमारियां (age related diseases)परेशान करने लगा है। उनके हाथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है, जिसमें हाथ पर मेकअप की एक मोटी परत दिख रही है। बताया जा रहा है कि रोज कई लोगों से हाथ मिलाने के चलते ट्रंप के हाथ का यह हाल हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस के पास एक म्यूजियम गए थे, जहां उनके दाहिने हाथ पर फाउंडेशन या कंसीलर की एक मोटी परत लगी हुई नजर आई। वहीं दूसरे हाथ पर ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ट्रंप के हाथ पर कंसीलर की परत देखी गई है, इसके लिए उनके जोरदार तरीके से हैंड शेक करने को वजह बताई जाती है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात के दौरान भी ट्रंप के हाथ का हाल कुछ ऐसा ही नजर आया था।

ट्रंप के हाथ पर बार-बार सूजन और मेकअप की लेयर को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सवाल पूछा गया था। जिसके जवाब में व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कोरलाइन लेविट ने बताया था कि हाल ही में पैरों में सूजन की शिकायत के बाद ट्रंप के मेडिकल टेस्ट किए गए थे, जिसमें उनकी नसों की जांच भी कराई गई थी। उन्होंने बताया कि हैंडशेक की वजह से स्किन को नुकसान होना आम है। राष्ट्रपति एस्पिरिन दवा लेते हैं, जिससे स्किन पतली हो जाती है और हाथ मिलाने पर छिलने या चोट लगने का खतरा रहता है।

- Advertisement -
Ad image

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने ये भी बताया था कि ट्रंप के टेस्ट के बाद किसी भी गंभीर बीमारी का कोई सबूत नहीं मिले हैं।क्रोनिक वेनस इन्सफिशिएंसी की वजह से उनके घुटनों में सूजन आती है, ये एक आम बीमारी है जो 70 साल से ज्यादा के उम्रदराज लोगों में देखी जाती है। इसकी वजह से पैर की नसों से खून दिल तक ठीक से पंप नहीं हो पाता है, जिससे घुटने में सूजन और दर्द महसूस होता है।

डोनाल्ड ट्रंप का अंदाज काफी निराला है, वो हमेशा खुद को काफी यंग बताते आए हैं और अपनी सेहत की तारीफ भी करते हैं। उनका मानना है कि वो अमेरिकी इतिहास के सबसे स्वस्थ राष्ट्रपतियों में से एक हैं। ट्रंप ने 78 साल की उम्र में अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी और वो जल्द 80 साल के होने वाले हैं। हालांकि उम्र के साथ उनका जोश कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हाल ही में क्रॉनिक वेनस इंसफिशिएंसी (Chronic Venous Insufficiency-CVI) नामक बीमारी का पता चला है। व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि उन्हें कुछ हफ्तों से पैरों में सूजन और हाथों में हल्की चोटों की शिकायत थी, जिसके बाद मेडिकल जांच करवाई गई।

CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप के डॉक्टर सीन बारबाबेला ने बताया कि जांच में ट्रंप को डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (गहरी नसों में खून का थक्का) या आर्टरी की किसी गंभीर बीमारी का कोई संकेत नहीं मिला। उनके सभी ब्लड टेस्ट सामान्य थे और इकोकार्डियोग्राम (दिल की जांच) से भी पता चला कि दिल ठीक तरह से काम कर रहा है।

क्रॉनिक वेनस नसों से जुड़ी बीमारी है जो तब होती है जब पैरों की नसें कमजोर या डैमेज हो जाती हैं। नसों में छोटे-छोटे वाल्व होते हैं जो खून को ऊपर दिल की तरफ ले जाते हैं। जब ये वाल्व खराब हो जाते हैं, तो खून वापस नीचे की ओर बहने लगता है, जिसे वीनस रिफ्लक्स कहा जाता है। इससे खून पैरों में जमा होने लगता है।

keyword – Donald Trump Hand Injury, Donald Trump, US President Donald Trump, President Trump, Trump policies, Trump news

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू