- Advertisement -

यूपी में भाजपा सांसद की बहन को बेहरहमी से पिटा, नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप

यूपी के कासगंज में फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना सिंह पर उसके ससुर और देवरों ने बेरहमी से हमला किया। महिला ने आरोप लगाया है कि नहाते समय उसका वीडियो बनाया गया।

1 Min Read

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के अवंतीबाई नगर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना सिंह अपने ससुराल में परेशान हैं। आरोप है कि उनके ससुर लक्ष्मण सिंह और देवर गिरीश ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे उनके बाथरूम के रोशनदान से नहाते हुए उनका वीडियो बनाया। जब रीना ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दी और मारपीट की। रीना ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी है और मुकदमा दर्ज कराया गया है। आपको बता दें, रीना सिंह की शादी 17 साल पहले लक्ष्मण सिंह के बेटे शेखेंद्र सिंह से हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Bjp Mp Sister Assault, Mukesh Rajput, Reena Singh, Kasganj Police, In-laws Harassment, Fir Filed, Viral Video, Physical Attack, Uttar Pradesh News, Domestic Violence

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू