Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। रियलिटी शोज़ की दुनिया का सबसे बड़ा नाम और विवादों का पर्याय बन चुका यह शो हर साल दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेता है। सलमान ख़ान के होस्ट किए जाने से यह शो और भी चर्चित हो जाता है। अब जब बिग बॉस का 19वां सीज़न अगस्त के अंत तक लॉन्च होने वाला है, तो फैंस के बीच एक ही सवाल सबसे ज़्यादा घूम रहा है इस बार कौन-कौन होंगे घर के अंदर? सूत्रों के अनुसार, इस बार भी मेकर्स ने 45 से ज़्यादा सेलिब्रिटीज से संपर्क किया है। इनमें से कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हैं, कुछ टीवी और फिल्मी दुनिया से जुड़े चेहरे, और कुछ वे लोग हैं जो पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं।
आइए जानते हैं वो 11 नाम जिनकी सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है:
- शैलेष लोढ़ा (Shailesh Lodha)

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘तारक मेहता’ का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए शैलेष लोढ़ा का नाम इस बार बिग बॉस की लिस्ट में सबसे ऊपर है। शैलेष लोढ़ा ने 2022 में शो छोड़ने के बाद कहा था कि वह रियलिटी शोज़ का हिस्सा नहीं बनना चाहते, लेकिन अब माना जा रहा है कि उन्होंने अपना मन बदल लिया है। साहित्य और मंच से जुड़े शैलेष जैसे गंभीर कलाकार का रियलिटी शो में आना, शो को एक अलग लेवल पर ले जा सकता है।
- गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का रोल निभाने वाले गौरव खन्ना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। गौरव पहले भी ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ का पहला सीज़न जीत चुके हैं। अब खबर है कि वह बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स के संपर्क में हैं और यदि वे शो में आते हैं, तो दर्शकों को एक परिपक्व और संतुलित कंटेस्टेंट देखने को मिलेगा।
- फैसल शेख (Mr. Faisu)

सोशल मीडिया के सुपरस्टार और डिजिटल सेंसेशन मि. फैसू का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल है। इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स रखने वाले फैसू हाल ही में ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं। जन्नत जुबैर संग उनके रिलेशन और ब्रेकअप की अफवाहें भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, जो शो के लिए एक एंटरटेनमेंट फैक्टर बन सकती हैं।
- पायल धरे (Payal Dhare)

गेमिंग की दुनिया की जानी-मानी नाम पायल धरे उर्फ ‘Payal Gaming’ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक बड़ा नाम हैं। पायल ने न सिर्फ गेमिंग में नाम कमाया है, बल्कि वे रोहित शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों के साथ भी कंटेंट बना चुकी हैं। महिला गेमर्स के बीच वे एक प्रेरणा हैं और बिग बॉस जैसे शो में उनकी मौजूदगी नई पीढ़ी के दर्शकों को जोड़ सकती है।
- रफ़्तार (Raftaar)

हिप-हॉप और रैप की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले रैपर रफ़्तार भी इस बार बिग बॉस 19 में नजर आ सकते हैं। रफ़्तार का व्यक्तित्व बहुत ही दमदार और बेबाक है। हाल ही में वे ‘The Traitors’ नामक शो में नजर आए और वहां उन्होंने अपने रियल अंदाज से सभी को प्रभावित किया। बिग बॉस के घर में उनका होना शो को म्यूजिकल और फन से भरपूर बना सकता है।
- अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija)

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें इंडियाज गॉट लेटेंट से पहचान मिली, अब बिग बॉस 19 के संभावित और लगभग पक्के कंटेस्टेंट्स में गिनी जा रही हैं। अपूर्वा का कंटेंट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, और शो में उनकी मौजूदगी डिजिटल दर्शकों को आकर्षित करने में मदद करेगी। द रेबेल किड के नाम से पहचानी जाने वाली अपूर्वा मुखीजा ने ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर खूब सुर्खियाँ बटोरी थीं।
- श्रीराम चंद्र (Sreerama Chandra)

इंडियन आइडल 2010 के विजेता और मंझे हुए गायक श्रीराम चंद्र पहले भी ‘बिग बॉस तेलुगु सीज़न 5’ का हिस्सा रह चुके हैं। वे ‘झलक दिखला जा 11’ में भी डांसिंग स्किल्स दिखा चुके हैं। उनकी गायकी और शांत स्वभाव शो में एक संगीतमय और संतुलन भरा माहौल ला सकता है।
- धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)

युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और सोशल मीडिया पर डांस से पहचान बना चुकी धनश्री वर्मा को भी शो के लिए लगभग फाइनल बताया जा रहा है। वे हाल ही में ‘भूल चूक माफ’ फिल्म में नजर आईं और ‘झलक दिखला जा 11’ की फाइनलिस्ट भी रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है, जो बिग बॉस में मसालेदार कंटेंट ला सकती है। धनश्री अगर आती हैं तो खुलेंगे कई राज !
- गुरचरण सिंह (Gurucharan Singh)

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘सोधी’ का किरदार निभाने वाले गुरचरण सिंह पिछले साल उस वक्त चर्चा में आए थे जब वे एक महीने तक लापता हो गए थे। अब खबर है कि वे भी बिग बॉस 19 में नजर आ सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने और प्रिय टीवी चेहरे को देखना दर्शकों के लिए एक भावुक पल हो सकता है।
- हुनर गांधी (Hunar Gandhi)

2007 में ‘कहानी घर घर की’ से करियर शुरू करने वाली टीवी एक्ट्रेस हुनर गांधी ने हाल ही में ‘वीर हनुमान’ जैसे पौराणिक शो में काम किया था। अब माना जा रहा है कि वह रियलिटी शोज़ की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। हुनर की दमदार परफॉर्मेंस और सहज व्यवहार उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना सकता है।
- अमाल मलिक (Amaal Mallik)

संगीतकार अमाल मलिक इस साल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार विवादों में रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार से अलगाव की घोषणा की थी और एक पॉडकास्ट में कई चौंकाने वाले दावे भी किए थे। अब खबर है कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें भी शो के लिए अप्रोच किया है। यदि वे आते हैं, तो शो में संगीत के साथ-साथ विवादों का तड़का भी देखने को मिलेगा।
बिग बॉस 19 की शुरुआत कब होगी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को किया जा सकता है। पहले कहा गया था कि इस बार कोई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हिस्सा नहीं होगा, लेकिन बाद में बदलती रणनीति के चलते डिजिटल क्रिएटर्स को भी इनवाइट किया गया है। यानी इस बार शो में पुराने टीवी सितारे, सिंगर्स, रैपर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स सभी का मिला-जुला तड़का देखने को मिलेगा।
Keywords – Salman Khan Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 Contestants List, Bigg Boss 19 Confirmed Contestants, Bigg Boss 19 Celebrity Entries, Bigg Boss 19 Premiere Date, Bigg Boss 19 Controversies