- Advertisement -

शिल्पा शेट्टी के बाद अब बादशाह भी पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला गहरा संदेश!

बॉलीवुड सिंगर बादशाह वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उनके भाई ने सत्य और रिश्तों पर सवाल किया। संत ने जवाब दिया कि सत्य की राह कठिन है, लोग दूर हो सकते हैं, लेकिन भगवान सदैव साथ देते|

2 Min Read

प्रेमानंद से बादशाह ने पूछा ये सवाल!

बादशाह के भाई ने प्रेमानंदजी से बड़ा गहरा सवाल पूछा। उनका कहना था कि अक्सर इंसान जब सच की राह पकड़ता है तो अपने ही लोग उससे दूरी बनाने लगते हैं। उन्होंने बताया कि वे और उनके भाई पहले सोचते थे कि इस दुनिया में हर कोई एक-दूसरे की मदद करने आया है। लेकिन अनुभव अलग रहा। सच्चाई की बात सामने रखते ही रिश्तों में खटास आ जाती है, प्यार दूर हो जाता है और व्यक्ति अकेला पड़ने लगता है। उन्हें यह भी लगा कि जैसे सच बोलने वाला श्रापित हो जाता है वह न तो ठीक से कर्म कर पाता है, न अपने काम पर ध्यान लगा पाता है।

- Advertisement -
Ad image

प्रेमानंद महाराज का जबाव

इस पर प्रेमानंदजी ने बड़ी सहजता से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर इंसान मजबूत है और सत्य के मार्ग पर डटा रहता है तो उसका साथ स्वयं भगवान देते हैं। दुनिया प्रायः असत्य की ओर झुकी रहती है, इसलिए सच कहने वाला अकेला पड़ सकता है। परंतु यही अकेलापन असली शक्ति है, क्योंकि उस वक्त परमात्मा स्वयं साथ खड़े होते हैं।

संत ने यह भी समझाया कि सच बोलने से भले ही लोगों का व्यवहार कठोर लगे, लेकिन जब ईश्वर प्रसन्न होते हैं तो अंततः वही लोग उस सत्यवादी को नमन करते हैं। प्रेमानंदजी के अनुसार, यदि लोग यहां सत्संग के लिए आते हैं, तो यह इस बात का प्रमाण है कि समाज में अब भी सत्य को सम्मान मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने जोर देकर कहा कि सत्य की राह कठिन है, पर निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है। संत-महात्मा हमेशा से सत्यपथ के यात्री रहे हैं। इसलिए जो भी व्यक्ति सच्चाई का अनुसरण करता है, उसे यह विश्वास रखना चाहिए कि भले ही लोग साथ न दें, पर परमात्मा हमेशा उसके पक्ष में खड़े रहते हैं।

Keywords: Badshah, Premanand Maharaj, Vrindavan, Rapper Badshah Brother Question Sant Premanand

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू