अक्सर लोग चेहरे की चमक के लिए तरह-तरह की चीजें चेहरे पर लगाते रहते हैं, लेकिन उन्हें खास परिणाम नहीं मिलते। इसका कारण यह भी हो सकता है कि समस्या स्किन की ऊपरी परत से ज्यादा शरीर के अंदर छिपी हो। अगर पेट और शरीर के भीतर टॉक्सिन जमा हो जाएं, तो त्वचा पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, ड्रायनेस या ऑयलिनेस जैसी समस्याएं नजर आने लगती हैं। ऐसे में स्किन को नेचुरल ग्लो देने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक एक बेहतर उपाय माना जाता है।
सोशल मीडिया पर कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स बताए गए हैं, जो आसानी से घर पर तैयार किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से ड्रिंक हैं और त्वचा को कैसे फायदा पहुंचाते हैं,
- मेथी दाना वॉटर
- रातभर पानी में मेथी के दाने भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।इससे मुंहासे कम होते हैं।
- ऑयली स्किन वालों के चेहरे पर अतिरिक्त तेल का संतुलन बना रहता है।त्वचा पर हल्की-सी चमक दिखने लगती है।
- नींबू पानी
- गुनगुने या सादे पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं।
- यह शरीर को अंदर से साफ करता है। फोड़े-फुंसी और पिंपल्स की समस्या कम होती है।
- नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा को हाइड्रेट और ब्राइट करने का काम करता है।
- एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक
- एक गिलास पानी में थोड़ा सा सेब का सिरका डालकर पिएं। यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है।
- पीएच लेवल को बैलेंस करता है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और दाग-धब्बे हल्के होते हैं।
- चिया सीड्स वॉटर
- रातभर चिया सीड्स को पानी में भिगोकर सुबह पिएं।
- स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है।
- चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखता है।
- सूरजमुखी के बीज का पानी
- सूरजमुखी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह पिएं।इसमें विटामिन E भरपूर मात्रा में पाया जाता है।यह त्वचा के दाग-धब्बे हल्के करता है।
- स्किन रिपेयर में मदद करता है और नई कोशिकाओं का निर्माण करता है।
- धनिया बीज वॉटर
- धनिया के बीज भिगोकर सुबह उसका पानी पिएं।
- यह त्वचा और शरीर दोनों को डिटॉक्स करता है।
- पिग्मेंटेशन कम करने में मददगार है।
- चेहरा साफ और नेचुरली चमकदार दिखता है।
- सौंफ का पानी
- सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट पिएं।यह पाचन को मजबूत करता है।
- जब पेट सही तरीके से काम करता है, तो उसका असर सीधा त्वचा पर नजर आता है।इससे चेहरा ताजा और हेल्दी दिखाई देता है।
इन 7 डिटॉक्स ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से न सिर्फ शरीर अंदर से साफ रहता है बल्कि स्किन पर भी हेल्दी ग्लो आने लगता है। हालांकि, यह जरूरी है कि आप इन्हें नियमित रूप से अपनाएं और संतुलित आहार व अच्छी नींद का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर:
यहां दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है। किसी भी घरेलू उपाय या ड्रिंक को आजमाने से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
Keywords:– Detox Drinks For Glowing Skin, Natural Remedies For Clear Skin, Homemade Detox Water For Skin, Best Drinks For Healthy Skin, How To Get Glowing Skin Naturally, Skin Care Tips At Home