- Advertisement -

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस?  जानें 2025 की थीम क्यों है इतनी खास

हर साल 21 जून को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। साल 2025 में इसका 11वां संस्करण मनाया जा रहा है।

3 Min Read

हर साल 21 जून को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। साल 2025 में इसका 11वां संस्करण मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सवाल उठा है कि इसके लिए खास तौर पर 21 जून की तारीख ही क्यों चुनी गई?

- Advertisement -
Ad image

योग का अर्थ होता है जोड़ना,शरीर, मन, आत्मा और भावनाओं का संतुलन स्थापित करना। यह केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति की दिशा में एक कदम है। योग की जड़ें भारत में हैं, लेकिन आज यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है।

कैसे शुरू हुआ योग दिवस?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा। उनकी पहल को 177 देशों का समर्थन मिला और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। पहली बार इसे 21 जून 2015 को मनाया गया।

- Advertisement -
Ad image

21 जून को ही क्यों?

यह तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि 21 जून को ग्रीष्म संक्रांति होती है, यह साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य की ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव, जिन्हें आदियोगी कहा जाता है, ने इसी दिन से अपने शिष्यों को योग का ज्ञान देना शुरू किया था।

योग दिवस का उद्देश्य

इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के प्रति जागरूक करना है। आज की भाग- दौड़ की जिंदगी में तनाव, चिंता और अस्वस्थता आम हो चुकी है। ऐसे में योग न सिर्फ तनाव घटाता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।

2025 की थीम

इस वर्ष की थीम है: “Yoga for One Earth, One Health” यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। यह थीम प्रकृति और जीवन के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता को दर्शाती है।

हर साल स्कूलों, ऑफिसों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें लाखों लोग भाग लेकर इसे एक वैश्विक आंदोलन बना चुके हैं।

Keywords: International Yoga Day 2025, योग दिवस 2025, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योग दिवस, योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ, पीएम मोदी 

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू