- Advertisement -

राष्ट्रीय महिला आयोग ने NARI 2025 की चौकाने वाली रिपोर्ट की पेश, देश के इस राज्य में महिलायें नहीं हैं सुरक्षित

NARI 2025 के रिपोर्ट में रांची, पटना जैसे कई शहर महिलाओं के लिए है अनसेफ हैं। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावे फेल होते नज़र आ रहे हैं।

4 Min Read

देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठायें हैं, लेकिन उसके बावजूद कई ऐसे राज्य हैं जहां महिलाओं को आज भी अपने घर से निकलने में डर लगता है। ऐसा नहीं है कि इनपर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। लेकिन जो आंकड़े अक्सर सामने आते हैं वो लोगों के मन में आखिरकार एक सवाल खड़े कर देते हैं की इस देश में महिलायें कितनी सुरक्षित है।

- Advertisement -
Ad image

अगर आंकड़ों की बात करे तो राष्ट्रीय महिला आयोग ने NARI-2025 की एक रिपोर्ट जारी की है, इस रिपोर्ट में देश के 31 शहरों में रहने वाली महिलाओं के लगभग 12,770 महिलाओं से जुड़े अनुभवों के आधार पर तैयार किया गया है। उनके अनुभव के आधार पर यह आंकड़ा दर्शाता है कि किस राज्य की महिला अपने आप को कितना सुरक्षित मानती है। रिपोर्ट के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाएं अपने ही शहर में असुरक्षित महसूस करती हैं।

महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्हें सबसे अधिक अनसेफ रात के वक्त सुनसान सड़कों पर चलना और अपने घर लौटते वक्त उस समय लगता है। जब सड़क की स्ट्रीट लाइटे बंद या टूटी होती है।

- Advertisement -
Ad image

क्या कहते हैं आंकड़े?

राष्ट्रीय महिला आयोग ने NARI-2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 31 शहरों की 12,770 महिलाओं से जुड़े अनुभवों के बाद देश का सबसे अनसेफ शहर रांची है। रांची को लेकर कई ऐसी महिलायें हैं जिन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें रात के वक्त घर लौटने में डर लगता है। इन महिलाओं में अधिकांश जॉब करने वाली हैं। वहीं कई कॉलेज या फिर किसी कारण वश रात के वक्त जिन्हे रात में सफर करना पड़ता है।

लोक-लाज का डर

अगर NCRB 2022 की रिपोर्ट से तुलना किया जाए तो में केवल 0.07% महिला के साथ होने वाले अपराधिक मामलों को दर्ज किया गया। यह अंतर दिखाता है कि आधिकारिक आंकड़े महिलाओं की असल पीड़ा को दर्ज ही नहीं कर पाते। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होता है कि लोकलाज का डर जिसके कारण महिलायें इस तरह की घटना को मजबूरी में सह लेती हैं या फिर किसी कारणवश पुलिस स्टेशन जाने से हिचकती है।

शिकायत करने का आसान तरीका

गौरतलब हो कि केंद्र सरकार हो या राज्य की सरकार दोनों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई मुहीम चला रखी है। महिलाओं के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है। अगर रांची की बात करें तो वहां की सरकार ने 181 हेल्पलाइन नंबर है जिस पर महिलायें अपनी शिकायत कर सकते हैं। दिल्ली में निर्भया रेप केस के बाद से महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। लेकिन उसके बाद भी ऐसी घटनाओं पर लगाम अब तक पूरी तरह से लग नहीं पाया है।

Keywords:- Shocking Report of NARI 2025, Women Are Not Safe in This City, Women Safety, Women Empowerment, NCRB REPORT , NARI 2025 report

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू