- Advertisement -

Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड के थराली में आधी रात को फटा बादल, तबाही का पसरा मंजर

चमोली के थराली कस्बे और उसके आसपास के इलाकों में बादल फटने से मचा हड़कंप, घरों में घुसा मलबा

4 Min Read

उत्तराखंड में लगातार प्राकृतिक कहर बरपा रही है। फिर शुक्रवार की देर रात चमोली के थराली कस्बे और उसके आसपास के इलाकों में बादल फटने की घटना ने हड़कंप मचा गया है। देखते ही देखते मूसलाधार बारिश के साथ मलबा कई घरों में घुस गया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

- Advertisement -
Ad image

स्थानीय लोगों के अनुसार थराली बाज़ार, राड़ीबगड़ और चेपडो गांवों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई वाहन मलबे में दब गए जबकि कई मकानों में घुसा मलबा लोगों के लिए मुसीबत बन गया।फिलहाल 3 लोग लापता हैं उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उत्तराखंड में इस मॉनसून सीजन के दौरान सबसे गंभीर घटना 5 अगस्त 2025 को उत्तरकाशी के चमोली के धराली और हर्षिल क्षेत्रों में हुई। उत्तरकाशी में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने धराली और हर्षिल इलाके को तहस-नहस कर दिया है। कई घर, होटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पानी में बह गए. इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हुई, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं।

- Advertisement -
Ad image

देर रात करीब 1:00 बजे बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप, तहसील थराली परिसर में काफी मलबा आ गया है। इसके अलावा चेपड़ों और सागवाड़ा के अलावा कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने से घरों में मलबा आ गया है, दुकानों में भी नुकसान हुआ है। तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।

पुलिस और प्रशासन की और से राहत और बचाव कार्यों किया जा रहा है। SDRF की टीम गौचर से घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। इस बीच थराली कस्बे से जुड़ी कुछ वीडियो भी सामने आई है।जिनमें भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। कई लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया है। कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं। यहां तक की मलबे के नीचे कई वाहन भी दबे हुए हैं।

थराली ग्वालदम तथा थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बंद है। इन मार्गों को खोलने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। कुल्लू जिले की लगघाटी के भूभू जोत में बादल फटने से कड़ौन पंचायत में दो मकान, दो पुल और तीन दुकानें बह गई हैं। करीब 15 परिवारों की कई बीघा कृषि योग्य भूमि बह गई है। कुल्लू-कालंग सड़क आवाजाही के लिए बंद हो गई है। इससे दुर्गम चार पंचायतों का संपर्क कट गया है।

सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और बाकी टीमें बिना रुके, बिना थके जी-जान से रेस्क्यू में लगी है, ताकि वहां फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। रेस्क्यू टीमों के जज्बे की बदौलत अब तक 150 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। वहीं, बाकी टीमें जो मदद के लिए पहुंच रही है वो भूस्खलन की वजह से रास्ते में फंसी है क्योंकि भटवाड़ी में उत्तरकाशी-हर्सिल का रास्ता पूरा का पूरा बह चुका है, जिसे जल्द से जल्द बनाने की कोशिश की जा रही है।

keyword- Chamoli Cloudburst, Cloud burst in Tharali, Uttarakhand News

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू