अमेरिका ने वेनेजुएला पर हवाई हमला कर दिया है। अमेरिकी वायुसेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में लगातार 7 धमाके कर पूरे शहर को दहला दिया। इस दौरान आसमान में तेज़ गति से उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज़ें भी सुनी गईं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी वायुसेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा (Isla Margarita) द्वीप पर स्थित सेना के एक शीर्ष बेस को निशाना बनाकर बमबारी की है।
रूस टुडे (Russia Today) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सैनिक किसी भी वक्त जमीनी लड़ाई के लिए मैदान में उतर सकते हैं। जमीनी कार्रवाई को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी बयान दे चुके हैं। हालांकि, वेनेजुएला सरकार की ओर से अब तक इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। तेज धमाकों से स्थानीय लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।
ड्रग तस्करों को निशाना बना रही है अमेरिकी वायुसेना
इससे पहले अमेरिकी वायुसेना ड्रग तस्करों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई कर रही थी। अमेरिकी सेना लगातार ड्रग तस्करों की नावों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट कर रही है। वहीं दूसरी ओर, वेनेजुएला ने ड्रग तस्करी के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत की पेशकश की है।
वेनेजुएला का दावा, अमेरिका की नजर तेल भंडार पर
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने आरोप लगाया है कि अमेरिका उनके देश में सरकार बदलना चाहता है। गुरुवार को प्रसारित एक पहले से रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू में मादुरो ने कहा कि अमेरिका की नजर वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार पर है और इन्हें हासिल करने के लिए वह राजनीतिक हस्तक्षेप कर रहा है।
Keywords: USA Attacks Venezuela, Caracas Airstrike News, US Military Action Venezuela, Venezuela Political Crisis