अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर अब एक बाद एक कई बम गिरकर हाहाकार मचा दिया है। इसी बीच एक बड़ी खबर यह भी आ रही है यूएस आर्मी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है और उन्हें बंधक बनाकर देश के बाहर ले जाया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकरी देते हुए कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बना लिया गया है.
प्रेसिडेंट ट्रंप ने लिखा, जिस जानवर ने दो नेशनल गार्ड के जवानों पर गोली चलाई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इस समय अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, वह खुद भी बुरी तरह घायल है। इसके बावजूद उसे इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ईश्वर हमारे महान नेशनल गार्ड और हमारे सभी सैन्य व कानून प्रवर्तन बलों की रक्षा करें। ये वास्तव में महान लोग हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मैं, और राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े सभी लोग, आपके साथ हैं।
ट्रंप के बयान के कुछ घंटे बाद ही काराकास से खबरें आने लगीं। रात करीब दो बजे कई इलाकों में जोरदार धमाके और लड़ाकू विमानों की आवाजें गूंजीं। लोग घरों में सहम गए, कई जगह बिजली चली गई और सायरन बजने लगे। स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि कम ऊंचाई पर उड़ते विमान लोगों में दहशत फैला रहे थे। सरकारी एजेंसियों ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई साफ बयान नहीं दिया, जिससे अफवाहें और बढ़ गईं। आम लोग घबराए हुए हैं, और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टें
अमेरिका के न्यूज चैनलों, फॉक्स न्यूज और सीबीएस न्यूज, ने भी ट्रंप प्रशासन के कुछ सूत्रों के हवाले से बताया कि काराकास में जो सैन्य कार्रवाई हुई, उसमें अमेरिकी सेना का हाथ था। सीबीएस की रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया कि ऑपरेशन में ‘डेल्टा फोर्स’ जैसी खास यूनिट शामिल थी, जिसने मादुरो को पकड़ लिया। लेकिन अभी तक न व्हाइट हाउस और न ही पेंटागन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। इस वजह से पूरी कहानी धुंधली ही बनी हुई है।
ट्रंप ने ऑपरेशन को बताया ‘ब्रिलियंट’
न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए ट्रंप ने इस पूरी कार्रवाई को “ब्रिलियंट ऑपरेशन” कहा। उन्होंने अपनी टीम और सैनिकों की जमकर तारीफ की। उनके समर्थक इस खबर से काफी उत्साहित हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट्स के मन में कई सवाल हैं, क्या मादुरो वाकई हिरासत में हैं? ये सब अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में हुआ? वेनेजुएला सरकार अब क्या करेगी? इन सवालों के जवाब अभी किसी के पास नहीं हैं। सबकी नजरें अब अमेरिका और वेनेजुएला की अगली चाल पर टिकी हैं।
Keywords: Venezuela News, Maduro, Us Attacks Venezuela, Us Venezuela War