- Advertisement -
- Advertisement -

अमेरिका के मिशिगन के एक चर्च में फायरिंग! कम से कम दो लोगों की मौत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईसाइयों पर बताया हमला

दुनिया
two people killed shooting arson church michigan trump attack christians

Photo Credit : X

अमेरिका के मिशिगन के एक चर्च में रविवार को हिंसक घटनाएं घटी है। यहां फायरिंग में कम से कम दो लोगों की मौत की बात सामने आ रही है,वहीं कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। फायरिंग के साथ- साथ आगजनी की घटनाएं भी घटी है। फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान थॉमस जैकब सैनफोर्ड के रूप में हुई है।

मिशिगन के ग्रैंड ब्लॉक स्थित चर्च ऑफ़ जीसस क्राइस्ट का लैटर दे सेंट्स चैपल में रविवार को सैनफोर्ड ने बिल्डिंग में गोलीबारी की जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत तथा कई अन्य लोगों की घायल होने की खबर है। अधिकारियों के अनुसार सैनफोर्ड ने चर्च में आग भी लगाया था, हालांकि पुलिस ने कुछ दूर तक उसे पीछा करते हुए गोली मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रमुख विलियम रेने ने बताया कि सैनफोर्ड ने जानबूझकर चर्च में आग लगाई थी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चर्च से धुआँ निकलता दिखाई दे रहा है।

आरोपी थॉमस जैकब सैनफोर्ड बर्टन शहर का रहने वाला है अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि उसके द्वारा गोलीबारी क्यों की गई। इस मामले को लेकर कई बिंदुओं पर जांच हो रही है जिसमें यह भी पता करने की कोशिश हो रही है की वह चर्च ऑफ़ जीसस क्राइस्ट का सदस्य था या नहीं।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार थॉमस जैकब सैनफोर्ड पूर्व सैनिक था, उसकी मां के फेसबुक पोस्ट का हवाला देते हुए न्यूयॉर्क पोस्ट यह दावा किया है कि सैनफोर्ड 2004 से 2008 तक इराक में अपनी सेवा दिया था।न्यूयॉर्क पोस्ट ने यह भी कहा है कि 2015 में थॉमस जैकब सैनफोर्ड का एक गो फंड मी( Go Fund mee) पेज भी मिला है, जिसमें उसके बेटे के लिए 3000 डॉलर से ज्यादा की राशि जुटाई गई थी। उसका 10 साल का बेटा जन्म से ही कॉनजेनिटल हाइपरइंसुलिनिज़्म नामक बीमारी से ग्रसित है।

इस घटना पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें चर्च में हुई गोलीबारी की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच चल रही है संदिग्ध मारा गया है, ट्रंप ने कहा कि और कई जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह अमेरिका में ईसाइयों पर टारगेट कर किया गया यह हमला है, जिसे लेकर पूरी जानकारी हासिल की जा रही है। राष्ट्रपति ने पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थना भी की है।

Keywords: Religious Site, Police Action, US Administration, Police Investigation

What do you think?

- Advertisement -