- Advertisement -
- Advertisement -

प्रेग्नेंट होने पर महिलाओं को मिल रहा है माइक्रोवेव, अनोखे सेल ऑफर पर मचा बवाल

दुनिया
sweden electronics store pregnancy refund scheme sparks controversy

Photo Credit - AI

स्वीडन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने एक अनोखा ऑफर लॉन्च किया है, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी का कहना है कि अगर कोई ग्राहक खरीदारी के 30 दिनों के भीतर गर्भवती हो जाती है, तो उसे खरीदे गए सामान की पूरी कीमत वापस कर दी जाएगी। हालांकि यह पैसा नकद नहीं बल्कि स्टोर क्रेडिट के रूप में दिया जाएगा, जिसमे माइक्रोवेव फ्री मिलेगा।

यह स्कीम केवल 20 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ग्राहकों पर लागू है। रिफंड पाने के लिए ग्राहक को मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा, जिसमें ड्यू डेट खरीदारी की तारीख से लगभग नौ महीने बाद की होनी चाहिए। कंपनी का दावा है कि इस ऑफर के जरिए वह स्वीडन में घटती जन्मदर की समस्या पर ध्यान आकर्षित करना चाहती है और उन लोगों को प्रोत्साहित करना चाहती है जो परिवार बढ़ाने की सोच रहे हैं।

लेकिन इस ऑफर ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। आलोचकों का कहना है कि किसी महिला की प्रेग्नेंसी जैसे निजी और संवेदनशील मुद्दे को मार्केटिंग टूल बनाना बेहद असंवेदनशील है। स्वीडन की कई महिला संगठनों ने इस कैंपेन की शिकायत विज्ञापन नियामक संस्था से की है और इसे भेदभावपूर्ण बताया है। साथ ही, विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्कीम आर्थिक रूप से कमजोर या सामाजिक दबाव झेल रही महिलाओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

कंपनी की ओर से सफाई दी गई है कि उनका मकसद किसी पर दबाव डालना नहीं बल्कि मज़ाकिया और हल्के अंदाज़ में गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाना था। हालांकि आलोचकों का मानना है कि इस तरह के ऑफर से कंपनी भले ही सुर्खियों में आ जाए, लेकिन यह उसकी साख और जनता का भरोसा कमजोर कर सकता है।

KeywordsSweden Electronics Store, Power Refund Scheme, Swedish Marketing Campaign, Women Rights Organizations, Advertising Ombudsman Sweden, Pregnancy And Marketing Ethics

What do you think?

- Advertisement -