- Advertisement -
- Advertisement -

Israel US Strikes in Iran: इजरायल के 1 मिनट में 40 ईरानी कमांडरों को किया ढेर, ईरान ने सऊदी पर किया बैकफायर

दुनिया भारत
israel us strikes in iran israel kills 40 iranian commanders in 1 minute iran hits back with attack on saudi arabia

Israel US Strikes in Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की रविवार को मौत की पुष्टि होते ही मिडिल-ईस्ट में व्यापक युद्ध शुरू हो गया है। ईरानी मिसाइलों ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर तीव्र हमले तेज कर दिए हैं। खामेनेई की मौत शनिवार को हुए हमले में हुई थी, जिसकी पुष्टि अब ईरान के सरकारी मीडिया ने की। रविवार को ईरान ने दुबई एयरपोर्ट, बुर्ज खलीफा और बहरीन, कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को फिर से निशाना बनाया। वहीं, सोमवार तक आबूधाबी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हमले के बाद बंद कर दिया गया। इजरायल और अमेरिका के साथ ईरान की लड़ाई में तेज़ी आ गई है।

नेतन्याहू का ईरान पर बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हालिया हमले के बाद अपने बयान में कहा कि आने वाले दिनों में इजरायल आतंकवादी शासन के हजारों लक्ष्यों पर हमला करेगा। उन्होंने ईरान के नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “यह वह समय है जब आप अपनी आवाज उठाएं और लाखों की संख्या में सड़कों पर उतरकर उस शासन को उखाड़ फेंकें, जिसने आपकी जिंदगी को मुश्किल बना दिया है।” नेतन्याहू ने ईरान के विभिन्न समुदायों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि अब समय है अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस ऐतिहासिक मिशन में शामिल होने का।

ट्रंप की चेतावनी के बाद तेहरान पर अमेरिकी हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अब जो हमला किया जाएगा, वह पहले कभी नहीं देखा गया। इसके बाद, अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला शुरू कर दिया, जिसमें तेहरान के कई इलाकों में धमाके सुनाई दिए। इस हमले में ईरान के मिलिट्री चीफ अब्दुल रहीम मुसावी की मौत हो गई। वहीं, ईरान ने लगातार इजरायल और मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। दूसरी ओर, खामेनेई की मौत के बाद बगदाद से लेकर ईरान तक लोग सड़कों पर उतरकर मातम मना रहे हैं।

Keywords: Israel US Strikes In Iran, Khamenei Death And Middle East War, Netanyahu Statement On Iran, Trump Warning And Tehran Attacks

What do you think?

- Advertisement -