- Advertisement -
- Advertisement -

पाकिस्तान में खुला पहला खाटू श्याम मंदिर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

दुनिया भारत
first khatu shyam temple opens in pakistan video goes viral on social media

दुनिया भर के हिंदुओं के लिए मंदिर और धार्मिक स्थल बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, और जब इनकी तस्वीरें या वीडियो सामने आते हैं, तो यह आस्था और उत्सुकता का कारण बनता है। खासकर पाकिस्तान जैसे देश से, जहां हिंदू समुदाय के बारे में कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं, ऐसे में वहां के किसी मंदिर का वीडियो देखना लोगों के लिए एक चमत्कारी अनुभव हो सकता है। हाल ही में, पाकिस्तान में बने खाटू श्याम जी के मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने हजारों लोगों को भावुक कर दिया है, कुछ लोग इसे देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं, तो कुछ की आंखें नम हो गईं।

वायरल वीडियो में पाकिस्तान के खाटू श्याम मंदिर की भव्यता

वायरल वीडियो में एक युवक कैमरे के सामने कहते हुए दिखाई देता है कि वह पाकिस्तान में बने खाटू श्याम जी के मंदिर का दर्शन करवा रहा है। जैसे ही वह कैमरा मंदिर के मुख्य द्वार की ओर घुमाता है, सबसे पहले एक विशाल और हरा-भरा पीपल का पेड़ नजर आता है, जिसके नीचे शनि शिला रखी हुई है, जहां श्रद्धालु आकर पूजा-अर्चना करते हैं। फिर वह युवक मंदिर के अंदर जाता है, जहां की दीवारों पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की खूबसूरत मूर्तियां और तस्वीरें लगाई गई हैं। मंदिर का वातावरण बेहद शांतिपूर्ण और भक्ति से भरा हुआ दिखाई देता है।

मंदिर के अंदर की भव्यता

जैसे ही कैमरा आगे बढ़ता है, खाटू श्याम जी का शानदार दरबार दिखाई देता है, जिसे रंग-बिरंगे फूलों और चमकीली झालरों से सजाया गया है। मंदिर में अगरबत्ती की खुशबू फैल रही है और पूजा के लिए शंख भी रखा हुआ है। पूरा माहौल ऐसा लगता है जैसे कोई खास पर्व या अवसर हो। वीडियो में मंदिर के पुजारी भी नजर आते हैं, जो श्रद्धालुओं को मंदिर के इतिहास और वहां होने वाली पूजा की जानकारी दे रहे हैं। उनके शब्दों से साफ होता है कि यहां नियमित रूप से श्रद्धा भाव से पूजा होती है।

सोशल मीडिया पर खाटू श्याम मंदिर वीडियो पर लोगो का रिएक्शन

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @piyarooraam नामक अकाउंट से साझा किया गया और इसे लाखों लोगों ने पसंद किया। वीडियो पर आए कमेंट्स में लोग जय श्री श्याम और हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे जयकारे गा रहे हैं। एक यूजर ने पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय को जय श्री श्याम कहा, जबकि एक अन्य यूजर भावुक होकर लिखा कि वीडियो देख उनकी आंखों में आंसू आ गए।

Keywords: Khatu Shyam Temple Pakistan, Viral Video Khatu Shyam Temple, Hindu Temple In Pakistan

What do you think?

- Advertisement -