- Advertisement -
- Advertisement -

फाल्टा उपचुनाव नतीजों पर गरमाई सियासत, अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाया कार्यकर्ताओं को डराने का आरोप

पश्चिम बंगाल भारत
politics heats up over falta bypoll results abhishek banerjee accuses bjp of intimidating workers

Screen Grab

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने भारी मतों से मुकाबला अपने नाम किया। चुनाव में माकपा दूसरे स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस और टीएमसी उम्मीदवार पीछे रह गए। नतीजों ने राज्य की सियासत में नई चर्चा शुरू कर दी है।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से जवाब मांगते हुए कहा कि इस बार गिनती की रफ्तार पहले के मुकाबले काफी अलग रही, जिससे कई तरह के संदेह पैदा हो रहे हैं।

री-पोलिंग के बाद शांतिपूर्ण मतदान

फाल्टा सीट पर पहले मतदान के दौरान कई शिकायतें सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया था। कुछ बूथों पर गड़बड़ी और कब्जे के आरोप लगे थे। हालांकि री-पोलिंग के दौरान सभी बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

टीएमसी नेता जहांगीर खान ने मतदान से पहले ही चुनावी मुकाबले से हटने की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद तकनीकी कारणों से ईवीएम पर उनका नाम बना रहा, जिससे चुनाव के दौरान यह मुद्दा भी चर्चा में रहा।

अभिषेक बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

फाल्टा उपचुनाव के नतीजों के बाद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं को डराया गया और कई जगह विपक्षी दलों के पोलिंग एजेंटों को बूथों से हटाया गया। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

शुभेंदु अधिकारी ने TMC पर साधा निशाना

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने फाल्टा उपचुनाव के नतीजों को जनता का फैसला बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद लोगों ने बिना दबाव के मतदान किया, जिससे असली जनमत सामने आया। शुभेंदु ने टीएमसी सरकार पर सत्ता का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है।

Keywords: Falta By Election Result, Abhishek Banerjee On BJP Victory, Suvendu Adhikari Statement

What do you think?

- Advertisement -