- Advertisement -
- Advertisement -

यूपी में एयर कनेक्टिविटी को पंख, नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश भारत
pm modi inaugurates noida international airport jewar up 5th international airport

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उद्घाटन कर दिया। वहीं पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का भी शुभारंभ किया. इसके साथ अब यूपी के अंदर पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो गए हैं. इस एयरपोर्ट से अब युवाओं को उड़ान को नया आयाम मिलेगा. इसके साथ पीएम मोदी ने इन मुद्दों पर भी जोर दिया.

https://twitter.com/PIB_India/status/2037795683001123305?s=20

युवाओं और विकास पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं की भूमिका को सबसे अहम बताया। उन्होंने कहा कि जहां भी उनकी नजर जाती है, वहां युवा ही नजर आते हैं और यही युवा समझते हैं कि देश में हो रहा काम भविष्य को नई उड़ान देने वाला है। उन्होंने कहा कि आज “विकसित यूपी, विकसित भारत” अभियान का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश का सबसे बड़ा राज्य अब सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल हो गया है।

जेवर एयरपोर्ट और सियासी हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ने वाला एक बड़ा हब बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि यह ऐसा एयरपोर्ट होगा, जहां हर दो मिनट में एक विमान उड़ान भरेगा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने नोएडा को “लूट का एटीएम” बना दिया था, जबकि आज भाजपा सरकार में वही नोएडा उत्तर प्रदेश के विकास का एक मजबूत इंजन बन रहा है।

परियोजना में देरी पर बयान

प्रधानमंत्री ने जेवर एयरपोर्ट परियोजना में हुई देरी का जिक्र करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में ही इस परियोजना को मंजूरी दे दी थी, लेकिन इसके बाद कई सालों तक इस पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि 2004 से 2014 के बीच यह परियोजना फाइलों में ही दबकर रह गई। यहां तक कि जब केंद्र में उनकी सरकार आई और यूपी में अन्य दलों की सरकार थी, तब भी शुरुआती वर्षों में काम आगे नहीं बढ़ सका। लेकिन जैसे ही केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा-एनडीए की सरकार बनी, इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया गया और अब यह शुरू हो गया है।

वैश्विक संकट और भारत की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में मौजूदा वैश्विक हालात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कई देशों में खाने-पीने की चीजों, पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद जैसी जरूरी वस्तुओं का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि भारत भी बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस इन प्रभावित क्षेत्रों से आयात करता है, इसलिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि आम लोगों और किसानों पर बोझ न पड़े। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत इस चुनौती का सामना मजबूती से कर रहा है और संकट के बावजूद देश की विकास गति लगातार जारी है।

Keywords: Noida International Airport Inauguration, PM Modi, Uttar Pradesh International Airport, Jewar Airport Opening

What do you think?

- Advertisement -