- Advertisement -
- Advertisement -

‘कानून की नहीं कोई परवाह’, पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने वाराणसी में पुरे परिवार को अपने ही घर में किया बंद

उत्तर प्रदेश भारत
No Fear of Law Former BJP MLAs Son Locks Entire Family Inside Their Own House in Varanasi

वाराणसी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मामला पूर्व बीजेपी विधायक सुनीता सिंह के बेटे प्रशांत सिंह से जुड़ा है, जिसने जमीन और रास्ते के विवाद में एक परिवार को उनके ही घर के अंदर कैद कर दिया। परिवार के लोग बाहर निकल न सकें, इसके लिए उसने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाया और मजदूरों से बाहर ईंट की दीवार खड़ी करवा दी। इस घटना का वीडियो परिवार के सदस्यों ने ही अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया और इंटरनेट पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

24 घंटे से अंदर फसा हुआ है परिवार

वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि परिवार के लोग दरवाजे के भीतर से प्रशांत सिंह से रहम की भीख मांग रहे हैं। एक महिला रोते हुए कह रही है कि उन्हें बाहर जाने दिया जाए, जबकि घर के बाकी सदस्य बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि वह इस पूरी घटना का वीडियो सबूत के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। इसके बावजूद प्रशांत सिंह और उसके साथ मौजूद लोग मजदूरों से ईंटें जुड़वाते रहते हैं। परिवार का आरोप है कि वे पिछले 24 घंटे से अंदर फंसे हुए हैं और कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है।

सोशल मीडिया पर गूंजा ‘बनारसी गुंडागर्दी’

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ManishY78062388 नामक अकाउंट से साझा किया गया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “यही है बनारसी गुंडागर्दी! जमानिया की पूर्व विधायक का बेटा एक परिवार को घर में कैद कर दरवाजे पर दीवार खड़ी कर रहा है। न कानून का डर, न पुलिस प्रशासन का, न ही इंसानियत का।” इस पोस्ट के बाद हजारों लोगों ने घटना की निंदा की और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन और पुलिस की चुप्पी

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार लगातार मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इस मामले ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और दबंगई की राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर किसी आम व्यक्ति के बजाय यह मामला किसी राजनितिक परिवार से जुड़ा होता, तो शायद पुलिस तुरंत कार्रवाई करती।

KeywordsVaranasi Viral Video, Former BJP MLA Son Prashant Singh, Varanasi Land Dispute Case, Against Law, Uttar Pradesh Law And Order

What do you think?

- Advertisement -