- Advertisement -
- Advertisement -

‘सास भी कभी बहू थी’ एक्टर मुकेश भारती को रवि पुजारी गैंग से जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद में दर्ज हुई FIR

टीवी STAR PLUS
saas bhi kabhi bahu thi actor mukesh bharti receives death threat from ravi pujari gang fir filed in ghaziabad

टीवी सीरियल ‘सास भी कभी बहू थी’ में अहम भूमिका निभा चुके एक्टर मुकेश भारती और उनकी पत्नी, फिल्म प्रोड्यूसर मंजू मुकेश भारती को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कथित तौर पर कुख्यात रवि पुजारी गैंग की ओर से दी गई बताई जा रही है। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है, जहां यह दंपती अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहा था।

कॉल पर मिली धमकी

सूत्रों के मुताबिक, शूटिंग के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुकेश और मंजू को कॉल कर धमकी दी और खुद को रवि पुजारी गैंग का सदस्य बताया। इस धमकी के बाद दंपती ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रवि पुजारी गैंग ने दी धमकी?

मुकेश भारती ने बताया कि वे कई फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में कर चुके हैं, जिनमें ‘मौसम इकरार के दो पल’, ‘प्यार के दो पल’ और ‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी हमेशा स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को अवसर देने का प्रयास करते हैं।

जानकारी के अनुसार, रवि पुजारी गैंग पहले भी कई बॉलीवुड कलाकारों और निर्माताओं को धमकियां दे चुका है। इस घटना के बाद मुकेश और मंजू दोनों ने पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी की पहचान के लिए साइबर टीम और स्थानीय खुफिया इकाइयों को जांच में लगाया गया है। फिलहाल, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने दोनों को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई है।

Keywords: Mukesh Bharti, Manju Mukesh Bharti, Ravi Pujari Gang, Death Threat, Ghaziabad Shooting, FIR Filed

What do you think?

- Advertisement -