- Advertisement -
- Advertisement -

रजत दलाल ने किया अपनी पत्नी का नाम रिवील, फैंस के साथ शेयर की हल्दी की वीडियो

टीवी सेलिब्रिटी न्यूज़
rajat dalal reveals his wifes name shares haldi ceremony video with fans

‘बिग बॉस 18’ और ‘द 50’ के पूर्व कंटेस्टेंट रजत दलाल ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ गुपचुप शादी की। रजत ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को इस खुशखबरी से अवगत कराया। उनकी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं। अब रजत ने अपनी हल्दी सेरेमनी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह पत्नी के साथ मस्ती और डांस करते नजर आए और अपनी पत्नी का नाम भी रिवील कर दिया।

रजत दलाल ने हल्दी सेरेमनी में पत्नी का नाम किया रिवील

हाल ही में वायरल हुए वीडियो में रजत दलाल की हल्दी सेरेमनी की पूरी झलक दिखाई गई है, जिसमें हर एक खूबसूरत और यादगार पल कैद किया गया है। वीडियो की शुरुआत एक बोर्ड से होती है, जिस पर कपल के नाम लिखे हैं, रजत और माही। इस दृश्य के साथ ही यह खुलासा हुआ कि रजत की पत्नी का नाम माही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त रजत और माही के साथ हल्दी की रस्म में शामिल हैं और सभी डांस और मस्ती कर रहे हैं। खासकर पूल में रजत अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आए, जिससे हल्दी सेरेमनी का माहौल और भी उत्साही और हसीन बन गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस खुशी भरे मौके को खूब पसंद कर रहे हैं।

रजत-माही ने ऋषिकेश में की प्राइवेट शादी

रजत दलाल ने अपनी पत्नी माही को काफी प्राइवेट रखा है। पहले उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों में माही का चेहरा ही दिखाया था, अब नाम भी साझा किया। कपल ने ऋषिकेश में गंगा किनारे, लाइमलाइट से दूर शादी की थी।

इस खास मौके पर रजत दलाल ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी, जबकि उनकी पत्नी माही ने रेड लहंगा चुना। रजत ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।” इन खूबसूरत शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई।

Keywords: Rajat Dalal Wedding, Rajat Dalal Wife Maahi, Rajat Dalal Haldi Ceremony Video

What do you think?

- Advertisement -