- Advertisement -
- Advertisement -

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पारस छाबड़ा की भविष्यवाणी वायरल! दस महीने पहले ही कही थी ऐसी बात

टीवी
omg did shefali jariwalas sudden death happen after horoscope reading predicted by paras chhabra

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में हुई अचानक मौत ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। 27 जून को वो मुंबई के अंधेरी स्थित अपने घर में मृत अवस्था में मिलीं।

अब एक्ट्रेस की मौत के बाद तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं जी हां अब सोशल मीडिया पर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने से कुंडली पढ़ते समय कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियाँ की थीं। पारस ने कहा था, “8वां भाव नुकसान, अचानक मृत्यु, रहस्य और तंत्र से जुड़ी चीजों को दर्शाता है… चंद्र और केतु का कॉम्बिनेशन सबसे हानिकारक होता है।” यह सुनकर नेटिज़न्स हैरान और सन्न हैं।

शुक्रवार को जब उनकी अचानक मौत की खबर सामने आई, तो हर कोई सन्न रह गया। मुंबई पुलिस के अनुसार, शेफाली को उनके घर में बेहोश पाया गया और फिर उन्हें बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की असली वजह अब तक साफ नहीं हुई है।

पॉडकास्ट में हुआ था अशुभ योग का ज़िक्र

अगस्त 2024 में शेफाली पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट ‘अबरा का डबरा शो’ में गेस्ट बनकर गई थीं। इस दौरान पारस ने उनकी कुंडली पढ़ते हुए कहा था,
“आपके आठवें भाव में चंद्र, बुध और केतु विराजमान हैं। चंद्र और केतु का मेल सबसे अशुभ माना जाता है। यह अचानक मृत्यु, मानसिक अस्थिरता, और रहस्यमयी घटनाओं की ओर इशारा करता है। बुध के साथ होने से ये न्यूरोलॉजिकल परेशानियों को भी दर्शाता है।”

शेफाली ने की थी बीमारी की पुष्टि

पॉडकास्ट के दौरान खुद शेफाली ने भी ये स्वीकार किया था कि उन्हें बचपन में एपिलेप्सी (मिर्गी) की समस्या थी। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार 15 साल की उम्र में दौरा पड़ा था, जब वह 10वीं कक्षा में थीं। हालांकि, दवाइयों और जीवनशैली में बदलाव से उनकी हालत में काफी सुधार आया।

पारस और शेफाली का रिश्ता

पारस छाबड़ा, शेफाली के पति पराग त्यागी के करीबी दोस्त हैं और बिग बॉस 13 के दौरान वह शेफाली को हमेशा ‘भाभी’ कहकर बुलाते थे। शेफाली की मौत पर पारस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में गहरा दुख जताते हुए लिखा, “किसकी ज़िंदगी कितनी है, कोई नहीं जानता। ॐ शांति।”

शेफाली जरीवाला को 2002 में आए हिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से जबर्दस्त लोकप्रियता मिली थी और उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जाना जाने लगा। इसके बाद उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मुझसे शादी करोगी (2004) में भी स्पेशल अपीयरेंस दी थी।

अब सोशल मीडिया पर फैंस सवाल पूछ रहे हैं क्या यह सिर्फ संयोग था या फिर वाकई कुंडली में लिखा भाग्य?

What do you think?

- Advertisement -