- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: “सिर्फ अभिषेक-अशनूर के तलवे चाटो” फरहाना ने गुस्से में की सारी हदें पार , कुनिका के उम्र का भी नहीं किया लिहाज!

टीवी COLORS TV ओटीटी
Just keep licking Abhishek Ashnoors feet – Farhana crosses all limits in anger shows no respect for Kunickas age

Bigg Boss 19 का घर एक बार फिर जबरदस्त बहस और ड्रामे का गवाह बना। इस बार टकराव हुआ फरहाना और कुनिका के बीच, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप किए और बात इतनी बिगड़ गई कि पूरा माहौल तू-तू मैं-मैं से भर गया।

दरअसल शुरुआत हुई तब, जब कुनिका ने फरहाना को selfish कह दिया। इस शब्द ने मानो फरहाना के दिल पर वार कर दिया और वह आग-बबूला हो उठी। अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए फरहाना ने कुनिका पर करारा पलटवार किया। उन्होंने ताना कसते हुए कहा , सिर्फ अभिषेक और अशनूर के तलवे चाटते रहो… और अगर मैं आपके लेवल पर आई तो वीकेंड पर तुम्हारा पूरा ख़ानदान घर में आ जाएगा, कुनिका। और अपनी बातें अपनी फ़िल्मों तक ही रखो।”

फरहाना के इन तानों और धमकियों से न सिर्फ कुनिका हैरान रह गईं बल्कि बाकी घरवाले भी सकते में आ गए। हर किसी को लग रहा था कि अब यह झगड़ा और भी खतरनाक मोड़ ले सकता है।

कुनिका ने खुद को संभालते हुए जवाब देने की कोशिश की, लेकिन फरहाना का गुस्सा इतना भड़क चुका था कि वह सुनने को तैयार ही नहीं थीं। उन्होंने बार-बार कुनिका की नीयत और गेम प्लान पर सवाल उठाए। वहीं कुनिका ने भी हार न मानते हुए कहा कि फरहाना सिर्फ दूसरों की मेहनत पर चमकने की कोशिश करती हैं और असल में selfish वही है।

यह बहस इतनी तेज़ हो गई कि घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को बीच-बचाव करना पड़ा। लेकिन जितना शांत कराने की कोशिश हुई, उतना ही दोनों के आरोप बढ़ते जो भी हो, इतना तो तय है कि फरहाना Vs कुनिका की यह भिड़ंत आने वाले एपिसोड्स में और भी धमाका करेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस झगड़े के बाद कौन किसके साथ खड़ा होता है और कौन से रिश्ते टूटते हैं।

Keywords:Bigg Boss 19 Fight, Farhana Kunicka Clash, Bigg Boss 19 Drama, Farhana Angry Outburst, Kunicka Selfish Remark, Abhishek Ashnoor Controversy

What do you think?

- Advertisement -