- Advertisement -
- Advertisement -

अनुपमा अपडेट: प्रेम ने राही से मांगा अनुपमा के खिलाफ बड़ा वादा, क्या प्यार के लिए मां से दूर हो जाएगी राही?

टीवी
eaJsiQIVGpQ HD

स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में इमोशन्स और हाई-वोल्टेज ड्रामे का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है। प्रेम और राही के रिश्ते में एक ऐसा मोड़ आने वाला है, जो राही को बेहद मुश्किल फैसले के सामने खड़ा कर देगा।

आने वाले ट्रैक में मोटी बा अपने फायदे के लिए प्रेम को समझाती नजर आएंगी। वह प्रेम से कहेंगी कि उसे राही को अपने से दूर नहीं जाने देना चाहिए, क्योंकि राही उससे बेहद प्यार करती है और उसके लिए कुछ भी कर सकती है।

प्रेम ने रखी राही के सामने रखी बड़ी शर्त

वहीं दूसरी तरफ, राही अपने रिश्ते को बचाने के लिए प्रेम से माफी मांगने का फैसला करती है। वह अपने कमरे को सजाती है और प्रेम से दिल से माफी मांगती हुई नजर आती है। राही की कोशिश होती है कि दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो जाएं।

लेकिन इसी दौरान कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है। प्रेम, राही से एक ऐसा वादा मांगता है, जिसे सुनकर वह हैरान रह जाती है। प्रेम चाहता है कि राही

दा करे कि वह कभी भी अनुपमा के पास वापस नहीं जाएगी और उससे कोई रिश्ता नहीं रखेगी।

दूसरी ओर, प्रेम की कुछ हरकतों को देखकर दिग्विजय और अनुपमा की हंसी छूट जाती है, जिससे माहौल कुछ हल्का होता नजर आता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या राही प्रेम के प्यार के लिए यह बड़ी शर्त मान लेगी? क्या वह अनुपमा से दूरी बना पाएगी, या फिर मां-बेटी का रिश्ता उसके लिए सबसे ऊपर रहेगा?

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को रिश्तों की परीक्षा, भावनात्मक टकराव और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

What do you think?

- Advertisement -