- Advertisement -
- Advertisement -

दीपिका कक्कड़ को लीवर कैंसर का गंभीर ट्यूमर है, ट्रीटमेंट को लेकर पति शोएब ने दिया अपडेट

टीवी
dipika kakar diagnosed with serious liver cancer tumor husband shoaib gives treatment update

दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब ने अपने व्लॉग में दीपिका के स्वास्थ्य को लेकर पूरी जानकारी दी है। शोएब इब्राहिम ने बताया कि उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ को लीवर कैंसर का गंभीर ट्यूमर है, जिसके दोबारा होने का खतरा है; उन्होंने चल रहे इलाज के बारे में भी बताया।

दीपिका कक्कड़ टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस है, हाल ही में अभिनेत्री की लिवर कैंसर की सर्जरी हुई थी. फिलहाल वे रिकवर हो रही है. इन सबके बीच दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अभिनेत्री की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ को लीवर कैंसर का ट्यूमर है, जिसके दोबारा होने का खतरा है. उन्होंने ये भी बताया कि अब आगे का ट्रीटमेंट चल रहा है। शोएब इब्राहिम अपने लेटेस्ट व्लॉग की शुरुआत में अपने और दीपिका कक्कड़ के बेटे रूहान के कमरे को एनीमल थीम वाले वॉलपेपर से सजाते हुए नजर आते हैं।

इसके बाद व्लॉग में शोएब और दीपिका डॉक्टर से फॉलो-अप अपॉइंटमेंट के लिए जाते हुए नजर आते हैं। गाड़ी में बैठे हुए शोएब कहते हैं,मैं उस तारीख को नहीं भूल सकता. खिड़की के पास बैठा था, बेहद टेंशन में, मेरे दोस्त मेरे साथ थे, बस डॉक्टरों से अपडेट का इंतजार कर रहे थे. तब से एक महीना बीत चुका है। इस दौरान दीपिका ने बताया कि डॉक्टरों से मिलने से पहले वह बेचैन हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता कि इलाज क्या होने वाला है। वह कहती हैं, जब आप ट्यूमर सर्जरी के बाद पहली बार किसी ऐसे इलाज से गुजरने वाले होते हैं, जिसका एक्सपीरियंस आप करने जा रहे हैं, तो घबरा जाना नेचुरल है। मैं ये सोचकर डरी हुई हूं कि मेरा शरीर इलाज पर कैसी रिएक्शन देगा और इसके क्या साइड इफेक्ट होंगे।

डॉक्टरों से मिलने के बाद, शोएब और दीपिका घर लौटते हुए अपने फॉलो-अप की डिटेल्स बताते हैं। वे बताते हैं कि दीपिका के लिए एक नया डॉक्टर आया है. वह इमरान शेख हैं, जो एक ऑन्कोलॉजिस्ट हैं। डॉक्टर ने कहा है कि सर्जरी के बाद वह ठीक है और वह एक्सरसाइज के तौर पर नॉर्मली वॉकिंग शुरू कर सकती है। दीपिका को वेट ट्रेनिंग या योगा न करने की सलाह दी गई है।

शोएब आगे बताते हैं कि उन्हें शुरू में लगा था कि सर्जरी के बाद इलाज हो जाएगा. लेकिन अभी लंबा रास्ता तय करना है। वे कहते हैं कि सौभाग्य से, अभी शरीर में कैंसर सेल्स नहीं हैं लेकिन बायोप्सी रिपोर्ट से पता चला है कि ट्यूमर रिपोर्ट में दिखाए गए खतरे से कहीं ज़्यादा रिस्की था। वे कहते हैं, यह स्टेज 3 का ट्यूमर था और मेडिकल टर्म के अनुसार यह ठीक से पहचाना नहीं जा सका था. यह काफी अग्रेसिव था और इसके दोबारा होने के चांसेस होते हैं।

What do you think?

- Advertisement -