- Advertisement -
- Advertisement -

कॉमेडियन भारती सिंह बनीं दूसरी बार मां, मेडिकल इमरजेंसी के बाद बेटे को दिया जन्म

टीवी सेलिब्रिटी न्यूज़
comedian bharti singh becomes mother for second time gives birth to son after medical emergency

टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बनी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वो हमेशा की तरह अपने टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची थीं, लेकिन शूट शुरू होने से ठीक पहले उनकी तबीयत अचानक बदल गई। उनका वॉटर ब्रेक हो गया, और फिर क्या, हड़बड़ी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में भारती ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी बिल्कुल ठीक रही, मां और बेटा दोनों एकदम ठीक हैं। दिलचस्प बात ये है कि भारती ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम बंद नहीं किया। फैंस और इंडस्ट्री वालों ने उनकी इसी मेहनत की खूब तारीफ की थी।

पति हर्ष ने भारती के साथ

इस पूरे वक्त भारती के पति और मशहूर राइटर हर्ष लिम्बाचिया उनके साथ ही रहे। दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में हमेशा से पसंद की जाती रही है। जैसे ही ये खुशखबरी सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। भारती और हर्ष पहले ही एक बेटे के माता-पिता हैं, जिसका नाम लक्ष्य है, जिसे घरवाले प्यार से ‘गोला’ कहते हैं। अब दूसरा बेटा आने से परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं। घर के लोग नए मेहमान के स्वागत के लिए बहुत उत्साहित हैं, लेकिन अभी तक भारती या हर्ष ने खुद कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

स्विट्जरलैंड की फैमिली ट्रिप पर किया था ऐलान

भारती और हर्ष ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कुछ वक्त पहले ही किया था, वो भी स्विट्जरलैंड में फैमिली ट्रिप के दौरान। दोनों ने वहां की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं और फैंस के साथ ये खुशी बांटी थी। भारती हमेशा अपने मदरहुड के अनुभव खुलकर बताती रही हैं। उनके लिए काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना बहुत जरूरी रहा है। अब सबको इस नए बच्चे के नाम और बाकी जानकारी का इंतजार है। फैंस को भरोसा है कि जल्दी ही भारती और हर्ष खुद अपनी खुशी सबके साथ बांटेंगे।

आपको बता दें, ये खबर अभी तक भारती और हर्ष ने ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

Keywords: Bharti Singh Baby Boy, Bharti Singh Second Child, Haarsh Limbachiyaa

What do you think?

- Advertisement -