- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: शहबाज को हराकर प्रणित मोरे बने नए कैप्टन, अशनूर-अभिषेक को सजा, गौरव खन्ना फिर रह गए पीछे

टीवी COLORS TV ओटीटी
bigg boss 19 pranit more becomes the new captain after defeating shehbaz ashnoor and abhishek punished while gaurav khanna misses the chance again

बिग बॉस 19 का नया कैप्टेंसी टास्क इस हफ्ते काफी रोमांचक और ड्रामे से भरा रहा। पुराने कैप्टन मृदुल तिवारी का कार्यकाल खत्म होते ही घरवालों में नई कैप्टेंसी को लेकर घमासान मच गया। कई उतार-चढ़ाव, वोटिंग और टाई-ब्रेक मुकाबले के बाद आखिरकार प्रणित मोरे ने सबको पछाड़कर घर की कैप्टेंसी अपने नाम कर ली।

साइंटिस्ट लैब टास्क की थीम

इस बार का कैप्टेंसी टास्क था रहस्यमयी साइंटिस्ट लैब, जिसमें हर राउंड में संचालक (साइंटिस्ट) किसी एक खास आइटम की मांग करता है। हाउसमेट्स को जोड़ी बनाकर उस आइटम को इकट्ठा करना होता है। जिसके पास सबसे ज्यादा मात्रा में वह चीज होती है, वह राउंड जीत जाता है। टास्क के लिए जो जोड़ियां बनीं, उनमें कुनिका-नीलम, तान्या-मृदुल, प्रणित-शहबाज, गौरव-मालती और अमल-फरहाना शामिल थीं। वहीं, अशनूर कौर को टास्क की संचालक की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन अशनूर और अभिषेक कुमार को नियमों का उल्लंघन करने के कारण खेल से बाहर रखा गया।

हर राउंड में हुई कड़ी टक्कर

टास्क में कुल सात राउंड हुए और हर राउंड में घरवालों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पहले राउंड में डेटी बियर इकट्ठा करने का टास्क था, जिसमें शहबाज और प्रणित ने जीत दर्ज की।दूसरे राउंड में लकड़ी के हाथी जमा करने का काम हुआ, जिसे अमल और फरहाना की जोड़ी ने जीता।तीसरे राउंड में हेलमेट जमा करने में नीलम और कुनिका आगे रहीं।

चौथे राउंड में तौलिया इकट्ठा करने का टास्क गौरव और मालती ने अपने नाम किया।पांचवें राउंड में लकड़ी की छड़ें इकट्ठा करनी थीं, जहां अमल और फरहाना ने फिर जीत हासिल की। छठे राउंड में चम्मच इकट्ठा करने का टास्क तान्या और मृदुल ने जीता।

अंतिम यानी सातवें राउंड में तकिए जमा करने का काम हुआ, जिसमें गौरव और मालती विजेता रहे।
सातों राउंड खत्म होने के बाद टास्क टाई हो गया, और अब घरवालों के बीच वोटिंग के ज़रिए फैसला होना था कि कौन कैप्टन बनेगा।

वोटिंग रूम में हुआ असली मुकाबला

वोटिंग राउंड के लिए सभी हाउसमेट्स को एसेम्बली रूम में बुलाया गया। यहां हर सदस्य को अपनी पसंद की जोड़ी को वोट देना था।वोटिंग में तान्या, नीलम, कुनिका, अमल और फरहाना ने शहबाज-प्रणित की जोड़ी को चुना, जबकि मृदुल, अभिषेक और अशनूर ने गौरव-मालती को वोट दिया। इस तरह शहबाज-प्रणित को 5 वोट मिले, जबकि गौरव-मालती को सिर्फ 3
हालांकि, वोटिंग के बाद भी बिग बॉस ने फाइनल मुकाबले की घोषणा कर दी और यहीं से शुरू हुआ सबसे दिलचस्प हिस्सा।

गनशॉट चैलेंज ने बदली कहानी

टाई-ब्रेक के बाद गनशॉट चैलेंज शुरू हुआ। इस टास्क में गनशॉट के बाद तीन बॉल्स स्लाइड से नीचे आती हैं, जिनमें से केवल एक बॉल पर नंबर लिखा होता है।

जिस प्रतियोगी को वह नंबर वाली बॉल मिलती है, उसके पास तीन विकल्प होते हैं या तो वह बॉल शहबाज को दे,या प्रणित को,या फिर बॉल को राशन बोर्ड पर रख दे। टास्क के अंत में जिस प्रतियोगी के बोर्ड पर सबसे ज्यादा पॉइंट्स होते हैं, उसे नया कैप्टन घोषित किया जाता है।इस चुनौतीपूर्ण राउंड में अशनूर, अभिषेक, गौरव और मालती ने हिस्सा लिया और उनके फैसलों ने मुकाबले को और पेचीदा बना दिया। लेकिन अंततः प्रणित मोरे ने सबसे ज्यादा स्कोर हासिल किया और कैप्टेंसी जीत ली।

गौरव खन्ना फिर रह गए पीछे

पिछले कुछ हफ्तों से गौरव खन्ना लगातार कैप्टेंसी की रेस में बने हुए थे, लेकिन हर बार आखिरी मौके पर हार जाते हैं। इस बार भी वे बेहद करीब पहुंचकर चूक गए। वहीं, शहबाज और प्रणित की जोड़ी में प्रणित ने अपनी समझदारी और तेज़ी से बाजी पलट दी।

घर में अब प्रणित मोरे की कैप्टेंसी की शुरुआत हो चुकी है। बाकी सदस्य उनके नेतृत्व में अपनी ड्यूटीज़ निभाएंगे। अशनूर और अभिषेक को टास्क से बाहर किए जाने की वजह से उन पर सजा भी जारी रहेगी।

बिग बॉस 19 का यह हफ्ता दिखाता है कि शो में हर टास्क सिर्फ ताकत का नहीं, बल्कि रणनीति और दिमाग का भी खेल है और इस बार दिमाग से खेल जीतने वाले हैं प्रणित मोरे, जो बन गए हैं घर के नए और योग्य कैप्टन।

Keywords: Bigg Boss 19 New Captain, Pranit More Wins Captaincy, Shehbaz Defeated, Gaurav Khanna Misses Again

What do you think?

- Advertisement -