- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19 : फरहाना के तंज पर फटे गौरव खन्ना ,बोले “टीवी की पावर दिखा दूंगा”

टीवी COLORS TV ओटीटी
bigg boss 19 gaurav khanna loses his cool at farhanas taunt says ill show you the power of television

बिग बॉस 19 के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। मेकर्स ने आनेवाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें कैप्टेंसी टास्क के दौरान गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच जमकर बहस होती है। फरहाना की बातों ने गौरव को इस कदर भड़का दिया कि उन्होंने पूरे जोश में अपनी पहचान और पावर पर जोरदार जवाब दिया।

कैप्टेंसी टास्क में मचा हंगामा

गार्डन एरिया में गिटार के आकार का डांस फ्लोर तैयार किया गया, जिस पर स्क्वेयर ब्लॉक्स बनाए गए थे। बिग बॉस ने एलान किया कि यह फ्लोर आज कैप्टेंसी के तार छेड़ेगा। टास्क म्यूजिकल चेयर की तर्ज पर था, जहां कंटेस्टेंट्स को म्यूजिक रुकने तक डांस करना था, और एक ही ब्लॉक पर दो लोग होने पर दोनों बाहर हो जाते। टास्क के दौरान फरहाना, मृदुल तिवारी, और गौरव खन्ना के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। फरहाना ने मृदुल को धक्का दे दिया, जिसके बाद बहस बढ़ती चली गई। इसी बीच गौरव भी टास्क से बाहर हुए तो फरहाना और तान्या मित्तल ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

गौरव का गुस्सा फूटा

फरहाना ने गौरव पर तंज कसते हुए कहा, “अब जीके के स्टैंडर्ड भी गिर गए हैं।” इस बात पर गौरव भड़क गए और जोर से बोले , “मैं इस शो में रहूंगा, जीके यही रहेगा। मैं हूं टीवी का सुपरस्टार, यहां का सुपरस्टार”
फरहाना ने हंसते हुए पूछा, “कौन हो आप?” जिस पर गौरव ने कहा , “मैं टेलीविजन की पावर दिखाऊंगा, फिनाले में तू मेरे लिए ताली बजाएगी”,
इस तीखी बहस ने पूरे घर का माहौल गर्म कर दिया।

अमाल मलिक बने नए कैप्टन

कैप्टेंसी टास्क के पहले राउंड में तान्या मित्तल और शहबाज बाहर हो गए, जिसके बाद शहबाज को संचालक बनाया गया। उनके एक फैसले से गौरव कैप्टेंसी रेस से बाहर हो गए, जिससे घर में और तनाव बढ़ गया। आखिर में अमाल मलिक नए कैप्टन बनकर उभरे।

वीकेंड का वार में होगा हिसाब!

इस हफ्ते घर में फरहाना और कुनिका दोनों के बर्ताव ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं एक तरफ फरहाना ने गौरव और मृदुल को नीचा दिखाया, तो दूसरी तरफ कुनिका ने नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक पर पर्सनल अटैक किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान किसकी क्लास लगाते हैं और किसकी तारीफ करते हैं।

Keywords: Bigg Boss 19, Gaurav Khanna, Farhana Bhatt, Bigg Boss Promo, Captaincy Task, Gaurav Khanna Angry

What do you think?

- Advertisement -